संदेश

अमृतकाल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चुनो चुनौती सीना तान, जग में बढ़ाओ देश का नाम - प्रधानमंत्री मोदी PM Modi Independence Speech

चित्र
  भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 10 वीं बार लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहरानें के उपरांत दिया गया संबोधन यथावत प्रस्तुत है , इसे जितनी बार पढगें उतना अधिक ज्ञानवर्द्धक होगा     - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 अमृतकाल में त्याग और तपस्या से आने वाले 1000 साल का हमारा स्वर्णिम इतिहास अंकुरित होने वाला है   - : लाल किले से पीएम मोदी  August 15, 2023  मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब बहुत लोगों का अभिप्राय है ये जनसंख्या की दृष्टि से भी हम विश्व में नंबर एक पर हैं। इतना बड़ा विशाल देश, 140 करोड़ देश, ये मेरे भाई-बहन, मेरे परिवारजन आज आजादी का पर्व मना रहे हैं। मैं देश के कोटि-कोटि जनों को, देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, भारत का सम्मान करने वाले, भारत का गौरव करने वाले कोटि-कोटि जनों को आजादी के इस महान पवित्र पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। मेरे प्यारे परिवारजन, पूज्य बापू के नेतृत्व में असहयोग का आंदोलन, सत्याग्रह की मूवमेंट और भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू जैसे अनगिन...