केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी राजमाता माधवी राजे जी का निधन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की श्रद्धेय माताजी माधवी राजे का निधन तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं नेपाल के राजघराने से था संबंध केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। वे 70 साल की थीं। पिछले तीन महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में 16मई 2024 गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। राजमाता माधवी राजे मूलतः नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। *ज्योतिरादित्य के भाजपा में जाने के फैसले में दिया था साथ* मार्च 2020 में जब सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया था, तो उस समय पूरा परिवार उनके साथ था। बेटा और पत्नी तो उनके फै...