राम लला हमेशा ही जीतें हैं - उमाशंकर
- अरविन्द सीसोदिया कोटा राजस्थान में, श्री हनुमत शक्ति जागरण अनुष्ठान समिति कि और से आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए , विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय मंत्री माननीय उमाशंकर जी ने कहा " राम लला कभी भी हारे नहीं है हमेशह उनकी ही जीत हुई है और आगे भी वे ही जीतेंगे ! क्योंकि वे सत्य हैं ! " उन्होंने कहा " इस सरकार नई मानसिकता का पाता इसी से लगता है कि इन्होने शपथपत्र द्वारा ही राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाया और फिर जनशक्ती के प्रतिरोध से घबरा कर वापस भी हुए | " उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्टता से कहा कि " व्ययालय को २४ सितम्बर को ही निर्णय दे देने दिया होता तो राम लला के भक्तों को और आनंद दायक होता " आगे उमाशंकर जी ने कहा " फैसले के निकट आते ही इस तरह का साम्प्रदायिक माहौल सरकार और अन्य तरीके से खड़ा कर दिया गया कि न्यायालय ने धर्म निरपेक्षता के पक्ष में झुकते हुए, रामजी का पूर्ण पक्ष रोक कर १/३ मस्जिद के पक्ष में बंटवारा करना पड़ा ! " ...