संदेश

टिकिट वितरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान में आखरी जोर आजमाइश का दौर

चित्र
राजस्थान में आखरी जोर आजमाइश का दौर rajasthan - अरविन्द सिसोदिया    9414180151 2023 के अंत में 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, भाजपा के लिए 3 और कांग्रेस के लिए 4 राज्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मिजोरम को लेकर कोई सीरियस नहीं है, क्योंकि वहाँ स्थानीय पार्टियों का बर्चस्व है। किन्तु इन चुनावों पर 2024 में होनें वाले आम चुनाव की गहरी छाया है, क्योंकि भाजपा इन प्रदेशों की अधिकांश सीटें जीतती है और उससे भाजपा की केंद्र सरकार बनाती है, कांग्रेस की कोशिश होगी कि वह भाजपा से सीटें छींनें,उन्हें कम करे। अर्थात भाजपा को विधानसभा टिकिट वितरण में समन्वय की अधिक चिंता करनी है, इसलिए भाजपा बड़ी तादात में टिकिट नहीं काट सकती। जबकि कांग्रेस  पर इस तरह का दबाव नहीं है इसलिए वह अधिक टिकिट काट सकती है। भारतीय जनता पार्टी और राजस्थान में सत्ता रूढ़ कांग्रेस नें अपनी -अपनी लिस्ट जारी कर दी है, किंतु कांग्रेस की अधिकांश सीटों पर अभी नाम बकाया चल रहे हैं, उनके 24 मंत्री अभी टिकट की लाइन में वेटिंग में है। इस से स्पष्ट है कि सत्तारुढ़ कांग्रेस बहुत ही फूंक फूंक कर कदम रख रही है। क्योंकि क...