20 दिसंबर से धर्मांतरण के विरुद्ध , विहिप का देशव्यापी अभियानvhp--campaign-against-conversion
20 दिसंबर से होगा धर्मांतरण के विरुद्ध देशव्यापी अभियान का शंखनाद – आलोक कुमार 11 दिनों के अभियान में खोलेंगे जिहादियों व मिशनरियों की पोल नई दिल्ली. विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि कुछ मिशनरियों व मौलवियों द्वारा अवैध धर्मांतरण के व्यापक तथा आक्रामक षड्यंत्रों के कारण विश्व हिन्दू परिषद ने निर्णय लिया है कि 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक संपूर्ण देश में व्यापक धर्म रक्षा अभियान चलाया जाएगा. धर्मांतरण की देशव्यापी विभीषिका को देखते हुए राज्य व केंद्र सरकारें अवैध धर्मांतरण को रोकने हेतु कठोर कानून बनाकर हिन्दू-द्रोही कुकर्मों पर लगाम लगाएं. अब समय आ गया है कि लालच, भय या धोखे से धर्मांतरण करवाने वालों पर कठोर दण्ड की व्यवस्था हो. उन्होंने कहा कि परावर्तन के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस, 23 दिसंबर को हम पहले से ही ‘धर्म रक्षा दिवस’ के रूप में मनाते आए हैं. परंतु, अवैध धर्मांतरण के षड्यंत्रों की भीषणता को देखते हुए इस वर्ष अभियान को विस्तार दिया गया है. अभियान के अंतर्गत इनके षड्यंत्रों को उजागर करन...