फ़ासिस्टवाद ; भारत नहीं इटली की विरासत है.....
- अरविन्द सीसोदिया मूलतः कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह, संघ और भाजपा पर हिटलर और नाजी और फासिस्ट शब्दों का प्रयोग करते वक्त यह भूल जाते हैं कि न तो हिन्दू फासिस्ट हो सकता,न तो हिन्दू नाजी हो सकता ,न तो हिन्दू हिटलर हो सकता और न ही इस देश को किसी अन्य देश से कोई राष्ट्रधर्म का सबक लेना है ! क्योंकि इस भारत माता ने तो पहले ही गुरु गोविन्द सिंह, महाराणा प्रताप , रानी दुर्गावती,छत्रपति शिवाजी, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई , चन्द्रशेखर आजाद और शहीद भगत सिंह जैसे अनेक वीर सपूतों को पैदा किया है ! शकों और हूणों से लेकर अंग्रेजों तक देश के हर संघर्ष को यहाँ के हिंदुत्व ने ही विजयी बनाया है ! सिंह साहब ये शब्द वहां के हैं जहाँ से यू पी ए की अध्यक्षा सोनिया गांधी हैं और वे ही इन कृत्यों की रोशनी को ज्यादा समझतीं हैं.....!...