बंद हो मिनिमम बैंलेंस पेनाल्टी stopped Minimum balance penalty
मिनिमम बैंलेंस पेनाल्टी बंद हो - अरविन्द सिसौदिया Minimum balance penalty should be stopped - Arvind Sisodia यदि वह व्यक्ति सक्षम होता, संपन्न होता, तो न्यूनतम मिनिमम बैलेंस मेंटेन करके चलता, वह गरीब है और अ क्षम है, उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसीलिए तो उसका न्यूनतम मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं हुआ अर्थात तो राहत का पात्र है, दया का पात्र है, कृपा का पात्र है, ना कि दंड का पात्र.....भारत की विविध प्रकार की बैंकें, इन छोटे लोगों को ऊपर तो तुरंत दंड के रूप में अकाउंट से पैसे काट लेते हैं। लेकिन जो लाखों रुपए, करोड़ों रुपए और अरबों रुपए ऋण के रूप में लेते हैं और जमा नहीं करते, उनके आगे हाथ जोड़ती है, विनती करती है, समझौता करती है, उन्हें राहत देती है यह दोहरा चरित्र पूरी तरह अनुचित है। इसलिए केंद्र सरकार को एक स्पष्ट नीति, नियम, कानून बनना चाहिए, कि जो राहत के पात्र हैं, दया के पात्र हैं, कृपा के पात्र हैं, उनके साथ राहत दी जायेगी। मदद दी जाए, उन्हें सहयोग दी जाए, उन्हें संबल दिया जाए, ना की उनकी राशि दंड के रूप में काट ली जाए। एक तरफ बैंकों में जो लोग उधार लेकर न...