संदेश

राडिया के टेप्स लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

२ जी स्पेक्ट्रम : ये (भ्रष्टाचार का ) प्रदूषण तो दिमाग को हिला देने वाला है

- अरविन्द सीसोदिया     याद रहे कि इससे पहले जो सरकारें थी उनमें भारतीय नैतिकता और मर्यादाएं थीं.., मगर सोनिया जी में न तो भारतीयता है और राष्ट्र के अनुकूल मर्यादाएं हैं ..! उनके पिता श्री इटली के सुविख्यात फासिस्ट मुसोलिनी की पार्टी से थे ... मानसिक रूप से उनके परिवार ने जो अनुभव किया वह फासिस्ट पन था ..जो समन्वय को पशन्द नहीं करता है ..! इस कारण इस सरकार को इन घोटालों पर कोई शर्म नहीं है.....! इन्हें अपने राजकुमार में प्रधान मंत्री नजर आता है और वाई इस के रेड्डी के राजकुमार में खलनायक नजर आता है.., ये कांग्रेस वंशवादी कायरों की जमात बन कर रह गई है ..!! ये जे पी सी या अन्य निष्पक्ष जांच नहीं करवा सकते ..! ---- सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नीरा राडिया से बातचीत के टेप से जो खुलासे हुए हैं, वो झकझोर देने वाले हैं. २ जी स्पेक्ट्रम मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी की. राडिया के टेप्स की चर्चा करते हुए अदालत ने कहा कि हम अक्सर नदियों के प्रदूषण, यहां तक कि गंगा नदी के प्रदूषण की बात करते हैं, लेकिन ये (भ्रष्टाचार का ) प्रदूषण तो दिमाग को हिला देने वाला है. ...