प्रातः स्मरणीय क्रांतिकारियों को आतंकवादी कहनें से रोका न्यायालय नें ..
- अरविन्द सिसोदिया विदेशी महीला सोनिया गांधी के नेतृत्त्व में चल रहे यूपीए सरकार के राज में क्या हो सकता है इसका यह उदहारण है कि हमारे प्रातः स्मरणीय स्वतंत्रता सेनानियों , शहीदों और क्रांतिकारियों को आतंकवादी बताया जा कर पढाया जा रहा है ..! सरकारों कि नजर में मामला आने के वावजूद कुछ नहीं किया गया , आजकल तो अदालत ही गलतियों पर कान मरोड़ रही है ...! इस मामले में भी अदालत नें सम्मान सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आदेश दिया है ..! एक समाचार ........ आईसीएसई ने शहिद भगत सिंह को 'आतंकवादी', बताया, अदालत ने आपत्ति जताई दिल्ली की एक अदालत ने माध्यमिक शिक्षा (आईसीएसई) के भारतीय सर्टिफिकेट संस्थान को निर्देश दिया है कि अगले शैक्षिक सत्र से इतिहास व समाज शास्त्र की पुस्तकों में स्वतंत्रता सैनानियों के लिए अपमानसूचक संदर्भों को हटा दें. आतंकवाद के पुनरुद्धार - - गोयल ब्रदर्स प्रकाशन द्वारा प्रकाशित और डी.एन. कुंद्रा द्वारा लिखित पुस्तक में एक अध्याय है जिसमें बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, विपिन चन्द्र पाल को "आतंकवादियों औ...