संदेश

संयुक्त राष्ट्र महासभा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस का आतंकवाद का खुला समर्थन Israel-Hamas War

चित्र
  - Arvind Sisodia 14 हजार से अधिक इजराईली नागरिकों के हत्यारे हमास की यूएन महासभा द्वारा निंदा नहीं करना कायराना और शर्मनाक है । प्रस्ताव के पक्ष में कांग्रेस का खड़ा होना,आतंकवाद का खुला समर्थन है।  यूएन महासभा के प्रस्ताव पर प्रियंका गांधी का बयान शर्मनाक....भारत का आतंकवाद विरोधी रूख स्वागत योग्य ।  ----- इजरायल-हमास विवाद पर UNGA में लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग से दूर रहा भारत हमास के आतंकी हमले की स्पष्ट निंदा नहीं होने से वोटिंग से रहे अलग: विदेश मंत्रालय भारत आतंकवाद को किसी भी वजह से जायज नहीं ठहराने की नीति पर कायम: मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में इजरायल-हमास विवाद पर पारित प्रस्ताव में भारत का वोटिंग से अलग रहना ना सिर्फ घरेलू राजनीति में काफी गहमा-गहमी बढ़ा दी है, बल्कि उसका असर कुछ देशों के साथ भारत के कूटनीतिक रिश्तों पर पड़ने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत अपने पुराने रूख पर कायम रहते हुए ही वोटिंग से अलग रहा। वोटिंग से दूर रहे 44 देश सनद रहे कि यह प्रस्ताव जार्डन की तरफ से आया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की UNGA में सिंह गर्जना, संयुक्त राष्ट्र प्रभावशाली बनें

चित्र
  - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस विश्वनेता की तरह विश्व मंच पर संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत दर्ज कह है वह एक महान सहास और देव दुलर्भ है। अन्यथा वहां अच्छे अच्छे देश सिर्फ चुप्पी साधे रहते हैं या बाहियात की शेखी बघारते है। मोदी जी ने गरिमापूर्ण तरीके के साथ संयुक्त राष्ट्र, चीन और पाकिस्तान सहित आतंकबाद पर प्रश्न खडे किये । भारत का मान बढाया । इसके लिये उन्हे कोटि कोटि धन्यवाद मोदी जी ।                 भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में सिंह गर्जना के साथ  बडी स्पष्टता से चेताते हुये कहा “ भारत के महान कूटनीतिज्ञ , आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले कहा था में कहा “ कालाति क्रमात काल एव पलम् पिवते” अर्थात जब सही काम सही समय पर नहीं किया जाता, तो समय ही उस कार्य की सफलता को समाप्त कर देता है। “ सयुक्त राष्ट्र को खुद को प्रासंगिक बनाये रखना है तो उसे अपनी इफेक्टिवनेश ( प्रभावकारिता )  को सुधारना होगा और  रिलायटीविटी ( विश्वसनीयता  )क...

पाकिस्तान अवैध तरीके से कब्जाए POK को फौरन खाली करे - भारत

चित्र
      संयुक्त राष्ट्र महासभा : पाकिस्तान अवैध तरीके से कब्जाए कश्मीर को फौरन खाली करे - भारत   25 sep 2021 न्यूयॉर्क     पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आदतन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है । किन्तु उसे करारा जबाव भी तुरन्त ही मिल गया है। भारत की ओर संयुक्त राष्ट्र में तैनात, भारतीय फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान को करारा जबाव दिया है।      संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाषण के दौरान कश्मीर के मुद्दे पर इमरान ने भारत को घेरने की कोशिश की जिसका प्रखरता से जबाव देते हुये, स्नेहा ने कहा है कि “ सारी दुनिया यह मानती है कि पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी पलते भी हैं और खुलेआम उन्हें सपॉर्ट किया जाता है।“ उन्होंने पाकिस्तान से सीधे मांग की “अवैध तरीके से कब्जाए कश्मीर के हिस्सों को फौरन खाली कर दे।” भारत की स्नेहा दुबे ने दिया करारा जवाब      इमरान को उनके भाषण पर भारत की फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने बुरी तरह धो डाला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्त...