श्री गणेश जी का संदेशा message from shri ganesh ji
श्री गणेश जी का संदेशा message from shri ganesh ji श्री गणेश वन्दना गजाननं भूत गणधि सेवितं, कपीत्थ जम्बू फल चारू भक्षणम् । उमासुतं शोक विनाश कारकंम्, नमामी विध्नेश्वर पाद पंकजम् । वर्णानामर्थ संघानाम् रसानाम छन्द सामपी । मंगलनाम् च कर्तारो वन्दे वाणी विनायको: ॥ - अरविन्द सीसोदिया श्री गणेश जी सनातन संस्कृति में सर्वाधिक प्रभावशाली देवता हैं , उनकी मान्यता और प्रभाव का यह सबूत है कि वे हिन्दुओं के प्रत्येक शुभ कार्य में , मांगलिक कार्य में प्रथम पूजे जाते हैं , उनकी पूजा के बिना कोई भी धार्मिक और मांगलिक कार्य प्रारंभ नही होता है ..! मूलतः उनका जन्म , शौर्य और अग्रपूजा इस बात के द्योतक हैं कि शक्ती ही सर्वोपरी है..! यही कारण है कि उनकी मान्यता और पूजा भारत में तांत्रिक से लेकर आमजन तक और नास्तिक तक करते हैं .., कभी यह देव विश्व व्यापी थे , इस तरह का भी अनुसन्धान हमें मिलता है.., शिव और शिवी तत्व बहुत ही गूढ़ और व्यापक विषय है.., यूं कहा जाये कि ये अनंत महाशक्ति हैं तो उतम होगा.., आज सिर्फ चर्चा गणेश ज...