संदेश

सचिन पायलट लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोटा की जनता कोचिग्स और एयरपोर्ट से खलनायकी करने वाली कांग्रेस को पूरी ताकत से हरायेगी - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan kota

चित्र
  गहलोत कोटा की लाईफ लाइन कोचिंग्स से चिढ़ते हैं, इसी कारण कोटा एयरपोर्ट को रोकनें की खलनायकी जारी है - अरविन्द सिसोदिया कोटा की जनता कोचिग्स और एयरपोर्ट से खलनायकी करने वाली कांग्रेस को पूरी ताकत से हरायेगी - अरविन्द सिसोदिया कोटा 15 नवम्बर । भाजपा कोटा संभाग एवं भाजपा मीडिया सेंटर के संभागीय संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के कोटा में दिए गए बयानों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि “ मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस झूठ बोल रहीं  हैं कि उन्हानें कोई विकास किया है, पूरे राजस्थान में त्राहि त्राहि मची हुई है। सच यह है कि वे पूरे पांच साल तक “मुख्यमंत्री की कुर्सी की टांग टुडाई “ चलती रही हैं। कुर्सी युद्ध में गहलोत सरकार नें राजस्थान की जनता को पूरे पांच साल तरसा कर रखा है, डूबती सत्ता बचाने के लिए आखिरी दिनों में भारी कर्ज लेकर राहत योजनाओं की नौटंकियां की है। इस कर्ज के कारण राजस्थान के अगले 10 मुख्यमंत्री पाई पाई को तरसेंगे। सिसोदिया नें कहा राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत पिछले पांच साल से सरकार में हैं, वे अब चुनावी झूठ बो...

क्या डी के शिवकुमार को दूसरा सचिन पायलट बनाया जायेगा sachin pilot to dk shivakumar

चित्र
क्या डी के शिवकुमार को दूसरा सचिन पायलट बनाया जायेगा यूं तो कांग्रेस का एकछत्र राज भारत के राज्यों पर भी लगातार रहा है, कर्नाटक भी इसी तरह के प्रदेशों में से एक रहा है। 1947 से लेकर 1982 तक कांग्रेस ही राज्य में सत्तारूढ रही इस बीच दो बार राष्ट्रपति शासन भी लगा । रामकृष्ण हेगडे कर्नाटक में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनें थे। 1983 से रामकृष्ण  हेगडे युग प्रारम्भ हुआ जिसके चलते 1983 से 1989 तक कर्नाटक में गैर कांग्रेस सरकारें रहीं। फिर जनता दल , जनता दल एस छुट पुट आती रही । नवम्बर 2007 में पहली बार यदुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई थी। इसके बाद कई बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनते बदलते रहे ।             यदुरप्पा का विकल्प खोजनें में भाजपा ने कर्नाटक में प्रदेशस्तरीय नेतृत्व उभरनें नहीं दिया और इसी कारण वह चुनाव में टिक नहीं पाई कि उसके पास कर्नाटक स्तर का दमदार नेता नहीं था। मगर मतदाता के स्तर पर भाजपा कर्नाटक स्तर पर मजबूत है। 2013 में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी लोकसभा 2014 में भाजपा नें 28 में से ...