लगता है;सीबीआई के बल पर डी एम् के को गठबंधन पर मजबूर कर दिया
- अरविन्द सिसोदिया *-६ मार्च की रात को मिडिया में यह खबर डाली गई .... **-७ मार्च को नवभारत टाइम्स व अन्य समाचार पत्रों में छपी थी .... ***-और .. कमाल देखिये की ८ मार्च को डी एम् के ने जो नाता तोडा था वह वापस जोड़ लिया ... जिस तरह से मुलायम सिंह , मायावती और लालू प्रशाद को सी बी आई के बल पर सर्थन से जोड़े रखा है , उसी प्रकार से अब कांग्रेस ने सीबीआई के बल पर डी एम के को गठबंधन को मजबूर कर दिया है ..! कनिमोझी - राडिया से सीबीआई जल्द कर सकती है पूछताछ नई दिल्ली ६ मार्च । 2जी स्पेक्ट्रम मामले में चार्जशीट दाखिल करने की समयसीमा पास आने से संभावना है कि सीबीआई जल्द ही डीएमके सांसद के. कनिमोझी और कॉरपोरेट लॉबीस्ट नीरा राडिया से पूछताछ कर सकती है। टाटा रीयल्टी और यूनिटेक के बीच सौदे में राडिया की क्या भूमिका रही, इस बारे में उनसे पूछताछ की जा सकती है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि ऐसी सभी अयोग्य दूरसंचार कंपनियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिन्होंने 2008 में लाइसेंस मिले थे। इसके अलावा, टाटा रीयल्टी ...