संदेश

होली के रंग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बस होली है...होली है ...

चित्र
रचना, लेखन एवं प्रस्तुति, प्रो. अश्विनी केशरवानी ‘‘ राघव ’’  डागा कालोनी, चाम्पा-495671 ( छत्तीसगढ़ ) http://rainbownews.in/ent.php?nid=488   होली  हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम उनकी त्योहारों और पर्वो में दिखाई देता है। इन पर्वो में न जात होती है न पात, राजा और रंक सभी एक होकर इन त्योहारों को मनाते हैं। सारी कटुता को भूलकर अनुराग भरे माधुर्य से इसे मनाते हें। इसीलिए होली को एकता, समन्वय और सदभावना का राष्ट्रीय पर्व कहा जाता है। होली के आते ही धरती प्राणवान हो उठती है, प्रकृति खिल उठती है और कवियों का भावुक नाजुक मन न जाने कितने रंग बिखेर देता है अपनी गीतों में। देखिये इसकी एक बानगी पेश है:-     होली का त्योहार मनायें    ले लेकर अबीर होली में    निकलें मिल जुलकर टोली में    बीती बातों को बिसराकर    सब गले मिलें होली में    पिचकारी भर भरकर    सबको हंसकर तिलक लगायें    आओं मिलकर होली मनायें।  ...