कांग्रेस का अपशब्द अभियान, उन्हे खलनायक बना रहा है - अरविन्द सिसोदिया
कांग्रेस का अपशब्द अभियान, जनमानस में उन्हे खलनायक बना रहा है - अरविन्द सिसोदिया अपने ही बदतमीजी में फंसी कांग्रेस देश के जनादेश का अपमान कर रही है - अरविन्द सिसोदिया जबसे लोकसभा 2019 के चुनाव में कांग्रेस दोबारा से बहुत बुरी तरह से पराजित हुई, नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बना पाई और कांग्रेस के नेता व युवराज राहुल गांधी को भारत की जनता ने पूरी तरह अस्वीकार कर दिया! तब से ही कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है, उसके बड़े नेता, छोटे नेता, गली मुहल्लों के नेता, सब ने सब मिलकर के एक ही काम प्रारंभ कर रखा है कि दे गाली, दे गाली, दे गाली और प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली पर गाली। कांग्रेस की लगातार पराजय और अस्वीकार्यता से उत्पन्न,पार्टी में क्रोध और पागलपन से मानसिक असंतुलन उत्पन्न होना स्वाभाविक है। किन्तु यह अपराध और अपमान की इजाजत नहीं देता । इस पर स्वंय ही नियंत्रण करना होगा कोई दूसरा थोड़े ही नियंत्रण करेगा। यह तो स्वयं कांग्रेस को ही करना होगा। उसे एक स्वस्थ मानसिकता के दल का परिचय देना होगा। अभी तो न्यायालयों में उनकी दुगर्ति हो रही है। यही रवैया रहा तो दल की मान्यता भी समाप्त ...