संदेश

New Parliament House लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित : माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का मूल पाठ

चित्र
नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करने के समारोह के मौके पर  माननीय नरेन्द्र मोदी जी  प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ 28 May, 2023 लोकसभा के स्पीकर आदरणीय श्री ओम बिरला जी, राज्य सभा के उप सभापति श्री हरिवंश जी, माननीय सांसदगण, सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि, अन्य सभी महानुभाव, और मेरे प्यारे देशवासियों! हर देश की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं, जो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। कुछ तारीखें, समय के ललाट पर इतिहास का अमिट हस्ताक्षर बन जाती हैं। आज 28 मई, 2023 का ये दिन, ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृत महोत्सव में भारत के लोगों ने अपने लोकतंत्र को संसद के इस नए भवन का उपहार दिया है। आज सुबह ही, संसद भवन परिसर में, सर्वपंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को भारतीय लोकतन्त्र के इस स्वर्णिम क्षण की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। साथियों, ये सिर्फ एक भवन नहीं है। ये 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। ये विश्व को भारत के दृढ संकल्प का संदेश देता हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। ये नया संसद भवन, योजना ...