संदेश

Nitish vs Lalu from Bihar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या बिहार से नितिश बनाम लालू होनें वाला है - अरविन्द सिसौदिया kya Nitish banaam Lalu hoga

चित्र
Is it going to be Nitish vs Lalu from Bihar - Arvind Sisodia kya bihaar se nitish banaam laaloo honen vaala hai - Arvind Sisodia क्या बिहार से नितिश बनाम लालू होनें वाला है - अरविन्द सिसौदिया बिहार के नितिश कुमार से ज्यादा पापूलर तो देश में लालू प्रसाद यादव हैं जब कोई सबूत नहीं मिले तो परिस्थितीजन्य साक्ष्यों के आधार पर निर्णय लिये जाते है। करीब करीब 8 साल पहले तत्कालीन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नें पटना में कहा था कि मुख्यमंत्री जनता बनाती है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। मैं मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। अदालत से बरी हो जाने के बाद सीएम क्या, पीएम भी बन सकता हूं। सीएम पद के लिए मेरे घर में कोई इंट्रेस्टेड भी नहीं है पर जनता की इच्छा होगी तो कोई रोक भी नहीं सकता है। सभी राजनीति में ही हैं। हलांकी तब से अब तक गंगा में बहुत पानी बह गया मगर राजनीति में सब संभव है और बहुत सारे संभव असंभव भी हो जाते हैं। ................. भारत में अपने साथियों से सबसे ज्यादा धोकेबाजी का कोई रिकार्ड है तो वह बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के नाम है, इसलिये उनका नाम पलटू चाचा के नाम से ख्याती प्राप्त है...