कोरोना की तीसरी लहर लगभग आ गई है, सावधान हो जायें ; अरविन्द सिसौदियाthird-wave-coronavirus-omicron
जयपुर के सवाई मानसिंह (sms) मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा है कि ये वैरिएंट भारत में तीसरी लहर का कारण बन सकता है। ये इतना खतरनाक है कि डबल डोज लगवाकर इम्यूनिटी डेवलप कर चुके व्यक्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। नए वैरिएंट में 30 से ज्यादा स्पाइक्स का म्यूटेशन पाया गया है, जो लंग्स को बहुत तेजी से डैमेज कर सकता है। कुछ चिकित्सक इसे बहुत खतरनाक नहीं होना भी बता रहे है। मगर हम इस चक्कर में नहीं पढें, हमें तो बचना ही है। इसलिये वही सावधानियां, भीडभाड से बचें, मास्क लगायें, हाथ धोते रहें, वैक्सीन लगवायें। चिकित्सक की तुरंत सलाह लें। स्वयं डाक्टर न बनें। ----- तीसरी लहर: 4 दिन में दिखी कोरोना की खतरनाक चाल, देखिए कैसे दिल्ली-मुंबई में बढ़ रही है रफ्तार लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली मुंबई Sudhir Jha Sun, 26 Dec 2021 देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दस्तक के बाद दिल्ली और मुंबई में संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। दोनों ही महानगरों में पिछले 4 दिन से कोरोना केसों में उछाल दिख रही है। जिस रफ्तार से दिल्ली और मुंबई में कोरोना केस बढ़ रहे हैं, उसने ...