श्री राममंदिर और अयोध्या पर फैलाये जारहे झूठ से सावधान रहें Ram Mandir Ayodhya
कांग्रेस और उससे जुड़े कई सारे लोग इन दिनों झूठ फैलाने में लगे हुए हैँ। झूठे वीडियो, झूठी खबरें और झूठे प्रलोभनों कई बाढ़ सोसल मीडिया पर आई हुईं है। इसका एक मुख्यकारण सोसल मीडिया के मालिकों का हिन्दू विरोधी होना ही है। अमरीका - यूरोपियन कूटनीति किसी भी कीमती पर भारत को कमजोर और अहिंदू देखना चाहती हैँ। इसके लिए उनकी अपनी योजनाएँ हैँ। झूठ देखिए कि भाजपा अयोध्या विधानसभा से जीती है और फैजाबाद लोकसभा से हारी है। किन्तु मीडिया में प्रसारित हो रहा है अयोध्या हार गये, फैजाबाद शब्द गायब कर दिया गया, इसी तरह से राममंदिर के किसी निर्माणाधीन क्षेत्र में कोइ मामूली बरसात की समस्या हुईं होगी, उसे मीडिया में व्यापक मुद्दा बनाया जा रहा है। जबकि लगभग 20 साल रामलला टाट में भींगते रहे किसी नें चिंता नहीं की कभी मीडिया नें खबर नहीं बनाई। नीचे श्री राममंदिर ट्रस्ट के महामंत्री का कथन संलग्न है, इसे पढ़ना चाहिए और सच को समझना चाहिए। ---//--- * जय श्रीराम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में वर्षाकाल के दौरान छत से पानी टपकने के तथ्य — 1. गर्भगृह जहाँ भगवान रामलला विराजमान है, वहाँ एक भी बूंद पानी छत स...