कांग्रेस की गहलोत सरकार जनमत खो चुकी है और भाजपा आ रही हैrajasthan-want-bjp-govt-अरविन्द सिसौदिया
कांग्रेस की गहलोत सरकार जनमत खो चुकी है और भाजपा आ रही है - अरविन्द सिसौदिया यूं तो अशोक गहलोत सरकार के तीन साल हो गये है। गहलोत सरकार इस अवसर को समारोह पूर्वक न मना कर सादगी से ही वर्षगांठ मना रही है। क्यों कि बतानें को कुछ है ही नहीं। गिनाने को राहुल बाबा 10 तक गिनती गिन गये, अब जनता भी अपनी गिनती गिनने के इंतजार में बैठी है। यूं भी अशोक गहलोत कभी सरकार रिपीट नहीं कर पाये है। पिछली बार जब गहलोत साहब मुख्यमंत्री थे तब भी 2013 सरकार रिपीट नहीं कर पाये थे । उनके कामकाज से मात्र 21सीटें ही कांग्रेस की आईं थीं। तब सचिन - गहलोत विवाद नहीं था। अब चूनाव चाहे गहलोत के नेतृत्व में हों या सचिन के नेतृत्व में विवाद के बीच ही अगला चुनाव होना है। अतः अबकी बार दो अंक का भी टोटा न पढ जाये! दैनिक भास्कर ने गहलोत सरकार के तीन साल पूरे होने पर पाठकों के बीच सरकार के कामकाज को लेकर एक सर्वे कराया था। वह भी साफ साफ इशारा कर रहा है कि गहलोत सरकार जा रही है। भाजपा आ रही है। भास्कर के ऑनलाइन पोल में 94,600 लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं पक्ष-विपक्ष के कामकाज को लेक...