खरगे, महिला और दलित अत्याचारों पर भी मुंह खोलें - चंद्रकांता मेघवाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान की कांग्रेस सरकार के दौरान हो रहे, महिला और दलित अत्याचारों पर भी मुंह खोलें - श्रीमती श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल कोटा 16 अक्टूबर। राजस्थान में ऐसा कोई दिन नहीं जब अपहरण, बलात्कार और महिला अत्याचार आदि की खबरें ना आती हो। उस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान दौरे पर हैं और राजस्थान की जनता कांग्रेस की गहलोत सरकार के कुशासन के नीचे दबी कुचली पड़ी हुई चुनाव का इंतजार कर रही है, इस शासन के कुशासन के कारण पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई है। विशेष कर राजस्थान में महिला अत्याचार और दलित अत्याचारों की पराकाष्ठा हो चुकी है। मैं इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग करती हूं कि वे, कांग्रेस के कुशासन में हो रहे महिला अत्याचार और दलित अत्याचारों के संदर्भ में भी अपना मुंह खोलेंगे, अपना वक्तव्य दें। कांग्रेस के मुखिया होने के नाते उन्हें यह जवाब देना चाहिए कि इस तरह के कुशासन के लिए जिम्मेदार कांग्रेस सरकार को अभी तक दंडित क्यों नहीं किया गया,...