कांग्रेस की मानसिकता हिन्दू विरोधी - राजेन्द्र द्विवेदी

- अरविन्द सीसोदिया 
       कोटा में १० नवम्बर को जिला मुख्यालय पर , राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के विशाल मौन जलूस को संबोधित करते हए , संघ के क्षैत्रिय संपर्क प्रमुख राजेन्द्र द्विवेदी ने प्रमाण सहित बताया कि कांग्रेस का  संघ के प्रती द्वेष का भाव स्वतंत्रता से पूर्व से ही बना हुआ है , तब न तो जनसंघ बना था ओर न भाजपा बनीं थी | क्योंकि मूलतः संघ का उद्देश्य हिन्दू समाज के भिन्न घटकों , वर्गों को एक साथ संगठित करना,देश का उत्थान  करते हुए भारत माता को परम वैभव पर आरूढ़ करना  है जबकि कांग्रेस  का सोच हमेशा ही समाज को विभाजित कर उसमें लाभ  ढूँढने का रहा है | 

      उन्होंने संघ को योजना पूर्वक बदनाम करने और उसकी छवी ख़राब करने के लिए लगाये जा रहे आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा राजस्थान के गृह मंत्री और कांग्रेस के नेता गण जिन पुष्ट प्रमाणों की बात कर रहे हैं , वैसी  बातें गांधी वध के आरोप के समय और आपातकाल लगाते समय भी कही गईं थीं.., संघ को कुचलने के अनेक बार प्रयत्न हुए और प्रातिबंध  लगाये गये, मगर हर बार  तब भी संघ निर्दोष होकर निकला और उसकी छवी  और समाज के मध्य स्वीकार्यता में वृधी हुई..! ३४ देशों में संघ की ३५ हजार से अधिक शाखाएं लगतीं हैं और डेढ़ लाख से अधिक सेवा कार्य चल रहे हैं ..! वहीं कांग्रेस अब कितने से प्रातों में है..? 
          द्विवेदी ने संघ के प्रचारक इन्द्रेश कुमार जी की चर्चा करते हुए कहा वे संघ के प्रचारक हैं , मुस्लिम समाज के बीच जाते हैं  , मस्जिदों में जाते हैं , मुस्लिमों के बीच भाषण करते हैं  उन्हें समझाते  हैं की समय - परिस्थिति के कारण आपके पुरखों को पूजा पद्यति बदलनी पढ़ी इसमें विरोध कहाँ है , हम फिरभी एक हैं ! उनकी बात मुस्लिम समाज के लोग ध्यान  पूर्वक सुनते थे ! देश भर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उनकी बातों से प्रभावित होकर संघ से जुड़े रहे थे ..! यह उन ताकतों को जो समाज को आपस में लड़ा कर , विभाजित कर अपना हित साधते हैं , उन्हें अच्छा नहीं लग रहा थीं, सो वोट बैंक की राजनीति पकानें के लिए इन्द्रेश जी का नाम जोड़ा  गया | 
   १० हजार के आसपास के इस विराट मौन जलूस में कोटा महानगर सहित कोटा जिले के प्रतिष्ठित  और महत्वपूर्ण व्यक्तियों सहित समाज के जागरूक नागरिक और स्वंयसेवक थे
  सभा को भारतीय मजदूर  संघ कि एक शाखा अखिल भारतीय बीडी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, कोटा महानगर के  प्रताप नगर क्षैत्र संघचालक बृजमोहन शर्मा ने भी संबोधित किया | आभार कोटा महा नगर सह संघचालक ताराचंद गोयल के दिया और सँचालन महानगर प्रचार प्रमुख महेश शर्मा ने किया |
    संघ की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित "विरोध पत्र" जो कि २३ सूत्रीय था , अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित करने हेतु एक शिष्ट मण्डल गया जिसमें , संघ के महानगर सह संघचालक ताराचंद गोयल , जिला संघचालक डालचंद नगर, सह जिला संघचालक सीताराम आर्य , पूर्व सांसद रघुवीर सिंह कौशल , चंद्रदेव प्रशाद , प्रद्युमन जैन , ओमप्रकाश गुप्ता , श्याम शर्मा ओर बृजमोहन शर्मा सम्मिलित थे |    

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

भाजपा का संकल्प- मोदी की गारंटी 2024

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

अम्बे तू है जगदम्बे........!

नेशन फस्ट के भाव से सभी क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं - देवनानी

Ram Navami , Hindus major festival