संपत्ति का ब्योरा : लोकपाल विधेयक पर गठित समिति






- अरविन्द सिसोदिया 
 मैं अन्ना का समर्थक हूँ मगर .. अन्ना ने अपने पहले ही निर्णय मैं जिस तरह से अपरिपक्वता का परिचय  दिया और बाप - बेटे साथ रख लिए उससे प्रश्न चिन्ह उठा है कि अन्ना कि राजनैतिक समझ भी गांधी जी कि तरह अपरिपक्व है..? किसी भी बुरे  कार्य के विरुद्ध खड़ा होनें में आसानी यह है कि वह कार्य बुरा है ...!! मगर किसी भी अच्छी बात या व्यवस्था का निर्माण एक योग्यता परक कार्य या चुनौती  है और उसे सम्पादित करना .., योग्यता के स्तर को बताता है ..!! जिस सुप्रीम कोर्ट के वकील शांति भूषण को खड़ा किया गया है .., उनकी योग्यता महज इतनीं थी कि उन्होंने प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी  के विरुद्ध राजनारायण जी की तरफ से चुनाव याचिका दायर की थी .., यह तो उस जज का साहस  था जो इंदिरा गांधी जी  के चुनाव को रद्द कर दिया.., इसी कारण शांति भूषण, जनता सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री बनें थे ..,
dainikbhaskar.com से .....१६.४.२०११ 
नई दिल्‍ली. लोकपाल विधेयक पर गठित समिति में शामिल अन्ना हजारे व चार अन्य सदस्यों ने समिति की पहली बैठक से पहले अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। अन्ना हजारे के पास तीन प्लॉट और 68,688 रुपये हैं। समिति के सह अध्यक्ष शांति भूषण 111 करोड़ रुपये और करोड़ों की अचल संपत्ति के मालिक हैं। समिति में वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी (अध्यक्ष), पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण (सह-अध्यक्ष), कानून मंत्री वीरप्पा मोइली, गृहमंत्री पी. चिदंबरम, मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद, अन्ना हजारे, एडवोकेट प्रशांत भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल, पूर्व जस्टिस एन. संतोष हेगड़े शामिल हैं।

समिति में शामिल सिविल सोसाइटी के सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा
1- शांति भूषण : चल संपत्ति : 111.73 करोड़,
अचल संपत्ति : नोएडा में तीन, दिल्ली, इलाहाबाद और बेंगलुरू में एक-एक मकान, नोएडा और रूड़की में कृषिभूमि।


2- अन्ना हजारे : चल संपत्ति : 68,688.36 रुपए,
अचल संपत्ति : 2.53 हैक्टेयर जमीन।



3- प्रशांत भूषण : चल संपत्ति : 2.22 करोड़,
अचल संपत्ति : दिल्ली में दो मकान, हिमाचल में कृषि भूमि, इलाहाबाद में पैतृक मकान


4- अरविंद केजरीवाल : चल संपत्ति : 33,700 रुपए,
अचल संपत्ति : दिल्ली में मकान (55 लाख)


5- संतोष हेगड़े : चल संपत्ति : 31.73 लाख,
अचल संपत्ति : 1.50 करोड़, 
(15 अप्रैल को जारी)

नोट : यह आंकड़े 31 मार्च 2010 तक की संपत्ति के हैं, जो प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इनमें उनकी पत्नियों की संपत्ति सम्मिलित नहीं है।
समिति में शामिल केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा

1- प्रणब मुखर्जी : चल संपत्ति : 49.44 लाख रुपए,
अचल संपत्ति : कोलकाता-दिल्ली में एक-एक फ्लैट, बीरभूम में कृषि भूमि


2- पी. चिदंबरम : चल संपत्ति : 4.48 करोड़,
अचल संपत्ति : 5.33 करोड़


3- कपिल सिब्बल : चल संपत्ति : 6.68 करोड़,
अचल संपत्ति : 19.63 करोड़


4- वीरप्पा मोइली : चल संपत्ति : 13.25 लाख,
अचल संपत्ति : 2.48 करोड़


5- सलमान खुर्शीद : चल संपत्ति : 82.49 लाख,
अचल संपत्ति : 82.00 लाख


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आन बान और शान का पर्व भुजरिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

असहिष्णु अमेरिकियों को अपने भीतर झांकना चाहिए - अरविंद सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी