कांगेस का असली साम्प्रदायिक चेहरा
- अरविन्द सीसोदिया मेरी लगातार यह मान्यता रही है कि पंडित जवाहर लाल नेहरु के समय से ही कांग्रेस ने साम्रदायिकता की राजनीति कि है और हमेशा ही अंग्रेजों कि तरह हिन्दू - मुस्लिम को आपस में मुर्गों की तरह लड़ा कर रखने की कोशिश कि है ! कुल मिला कर फूट डालो राज करो की नीति ही कांग्रेस कि राजनीति है जो देश के लिए लगातार दुर्भाग्यशाली साबित हो रही है ! साम्प्रदायिकता के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार करने वाला और अपनी सत्ता के लिए देश पर आपातकाल थोपने वाला यह दल सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति में किसी भी स्तर तक गिर सकता है..! नीचे दी गई खबर को पढ़ें यह भारत के नहीं अमरीकी राजदूत का आकलन है .......... वॉशिंगटन । विकिलीक्स पर जारी अमेरिका के एक गोपनीय दस्तावेज में अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व मंत्री ए. आर. अंतुले के विवादास्पद बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि मुंबई हमले के बाद कांग्रेस पार्टी का एक वर्ग, धर्म पर आधारित राजनीति करते नजर आया था । यह दस्तावेज 23 दिसंबर, 2008 को नई दिल्ली में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत डेव...