पंजाब चुनाव से कांग्रेस व अकाली बाहर हो गये जैसा लग रहा हैbjp-plc-alliance-in-punjab
पंजाब चुनाव से कांग्रेस व अकाली बाहर हो गये जैसा लग रहा है कांग्रेस की अनेकों बार नैयापार लगा चुके पंजाब के दिग्गजनेता केप्टन अमरिन्दर सिंह को किसान आन्दोलन के अपरोक्ष जनक माने जाते हैं। उनकी बडी भूमिका इसके पीछे थी। पंजाब की ही किसान कनाडा में बडी संख्या में बडी जोत की खेती करता है। उनका भी इसमें भरपूर सहयोग था। कांग्रेस को जब लगा कि पंजाब में कांग्रेस की बडी लहर है, सब दूर कांग्रेस ही कांग्रेस है। तब राहुल गांधी के बहुत ही गैर जिम्मेवार तरीके से भाजपा छोड कर कांग्रेस में गये , पाकिस्तान के इमरान खान के सखा नवज्योतसिंह सिद्धू की ताजपोशी कर केप्टन को अपमानित किया । यह ताजपोश इस तरह से लगी मानों इमरान खान को खुश करने की गई हो। अर्थात केप्टन को अपमानित करनें और सिद्धू की ताजपोशी से ही किसान आन्दोलन की धार कमजोर हो गई थी। वास्तविक कमर टूट गई थी। भाजपा का एक सि़द्यांत है कि जनता की बात को माना जाये, मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत कहते थे कि मुझे जनता की मांग के आगे झुकनें में सबसे अधिक आनन्द आता है। क्यों कि हम उनके सेवक है, सर्वेसर्वा नहीं । जब राजस्थान में जमींदारी उन्मूल कानून कांग...