संदेश

भगवान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भगवान की संपत्ति हैं जीवात्माएं हैं , उन्हें सहयोग करना ईश्वर की सेवा है - अरविन्द सिसोदिया Ishwar ki Seva

चित्र
#God Arvind Sisodia: - विचार -  भगवान की संपत्ति जीवात्माएं हैं , उन्हें सहयोग करना ईश्वर की सेवा है - - बहुत सुंदर और अर्थपूर्ण विचार! भगवान की संपत्ति जीवात्माएं हैं और उन्हें सहयोग करना वास्तव में ईश्वर की सेवा है। यह विचार हमें याद दिलाता है कि हमारा असली धर्म और कर्तव्य है दूसरों की सेवा करना और उनकी मदद करना। जीवात्माएं भगवान की सबसे बड़ी संपत्ति हैं और उन्हें सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। जब हम दूसरों की सेवा करते हैं, तो हम वास्तव में भगवान की सेवा कर रहे हैं। यह विचार हमें अपने जीवन को अधिक अर्थपूर्ण और संतुष्ट बनाने में मदद करता है। इस विचार से यह भी स्पष्ट होता है कि हमारा असली लक्ष्य केवल अपने स्वार्थ की पूर्ति नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें दूसरों की सेवा करने के लिए भी काम करना चाहिए। जब हम दूसरों की सेवा करते हैं, तो हम भगवान की सेवा कर रहे हैं और अपने जीवन को अधिक अर्थपूर्ण बना रहे हैं। यह विचार हमें निम्नलिखित बातों की याद दिलाता है: 1. दूसरों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। 2. भगवान की सेवा करने का सबसे अच्छा तरीका दूसरों की सेवा करना है। 3. हमारा असली लक्ष्य केवल अपने...

वास्तविक धर्मपथ - अरविन्द सिसोदिया Vastvik Dharmpath

चित्र
आस्तिक , नास्तिक और वास्तविक धर्मपथ - अरविन्द सिसोदिया अभी तक धर्म के प्रति मनुष्यों का स्वभाव आस्तिक और नास्तिक माने जाते हैं । ज्योतिषी भी जातक के नास्तिक और आस्तिक होने की भविष्यवाणी करते हैं । किंतु सत्य इससे भी ऊपर है । आस्तिक ईश्वर में विश्वास करता है उसकी पूजा अर्चना करता है । नास्तिक ईश्वर को मानता ही नहीं है , वह ईश्वर नहीं होने की बात करता है । साम्यवादी लोग ईश्वर को नहीं मानते ।किन्तु वास्तविकता इससे अलग है ईश्वर है और उसका ईश्वरीय शासन पूरी तरह से वैज्ञानिक पद्धति से चलता है । हम ईश्वर की  वैज्ञानिक गतिविधियों को चमत्कारी स्वरूप में महसूस करते हैं । इसीलिये ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को स्वीकारने के लिए हमें वास्तविक धर्मपथ को स्वीकारना होगा । जिसमें सॉफ्टवेयर भी है , हार्डवेयर भी है , एनर्जी भी है , इंटरनेट भी है , वाई फाई भी है , हार्ड डिस्क भी है , रेम भी है रोम भी है , सर्च इंजन है , कैमरा है , 1 g से लेकर 16 g तक के शरीर हैं जिन्हें अवतारवाद में कलाओं के कारण चमत्कारी स्वरूप होता है यब मूलतः क्षमताओं का विकास है । 16 कला धारी शरीर सर्वोच्च होता है और सब क...

कल्पना कुछ भी करो , ईश्वर तो है

चित्र
  कल्पना कुछ भी करो , ईश्वर तो है ! ईश्वर तो है , उसके द्वारा निर्मित सृष्टि भी है , उसके द्वारा उतपन्न विविध प्रकार की शक्तियां भी हैं , गुरुत्वाकर्षण , चुम्बकत्व , प्रकाश ,ध्वनि , तापमान , आकर - निराकार , गति ,बल , बुद्धि , उसका कैमरा , उसका स्टोरेज , उसकी कार्यक्षमता , उसका पूर्ण सफल और असरकारक प्रशासन आदि आदि । इस संदर्भ में हिन्दू सनातन धर्म के संतों नें विदवानों नें बहुत काम किया है, वे सत्य के निकट भी पहुचे है। उन्हे गंभीरता से लेना चाहिये।  ईश्वर की श्रेष्ठतम सर्वोच्च वैज्ञानिकता भी है और सबसे बड़ी बात उसके कंप्यूटर सिस्टम में , उसके इंटरनेट सिस्टम से , उसकी वाई फाई व्यवस्था से इस संपूर्ण सृष्टि का कोई भी घटनाक्रम छुप नहीं सकता, वह सच को अपनी हार्ड डिस्क में रिकार्ड रखता है । इसीलिए हिन्दू सनातन सत्य को सर्वोपरी मानता है । जब हम अपने शरीर को देखते हैं , तो ईश्वर की परम् श्रेष्ठ इंजीनियरिंग को शरीर में पाते हैं , हमारे घुटने , हमारे टखने , हाथो और पैरों के पंजे और सबसे श्रेष्ठ इंजीनियरिंग का कमाल आंखों को अपने शरीर में पाते हैं । यह सिर्फ हम तक सीमित नहीं है ...

भगवान श्रीकृष्ण जैसा पुरूषार्थ पूर्ण जीवन का प्रण लें - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
      भगवान श्रीकृष्ण जैसा पुरूषार्थ पूर्ण जीवन का संकल्प लें - अरविन्द सिसौदिया   भगवान श्रीकृष्ण की ही तरह पुरूषार्थ पूर्ण जीवन का संकल्प लें - अरविन्द सिसौदिया आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हम सभी को एक प्रण लेना चाहिये कि “ हम अपने धर्म, संस्कृति, सभ्यता की रक्षा के लिये भगवान श्रीकृष्ण जी की ही तरह पूर्ण पुरूषार्थ करेगें। हमारे लिये देशधर्म की रक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय होगा। हम सभी को अपने जीवन से भी ज्यादा,महत्वपूर्ण हमारी मातृभूमि का अनन्त - अनन्त काल तक चलने वाला जीवन हे। हम अपने कर्म, व्यवहार एवं जीवन शैली से भारत माता को  अक्क्षुण्य बनाये रखने के लिये , मातृभूमि की एक वीर संतान की भांती समस्त कर्त्तव्यों को पूरा करेंगे । हम भगवत गीता को सिर्फ पढ़ेंगे नहीं अपितु अपने जीवन में उतारेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के शौर्यपूर्ण जीवन की ही तरह अपना जीवन भी शौर्य से परिपूर्ण बनायेंगे। बिना किसी से डरे, भय मुक्त हो कर मातृभूमि के लिये अपने आप को समर्पित रखेंगे । भक्ति भी करेगे शक्ति के साथ, शास्त्र भी पढ़ंगे शौर्य के साथ । आत्मा अजर अमर अविनाशी है जो सम्भ...

परमेश्वर का हमारे रोम रोम पर अपना नियंत्रण है

चित्र
परमेश्वर का हमारे रोम रोम पर अपना नियंत्रण है God has control over every pore of our being ईश्वर - अरविन्द सिसोदिया 9414180151 हम पृथ्वी पर रहने वाले समस्त मानवों को संपूर्ण ब्रह्माण्ड का जो भी उपलब्ध ज्ञान है , वह पूर्ण नहीं है, जितना हम जान समझ पाये उससे बहुत अधिक इस तरह का है जिसका न तो हमें ज्ञान है न हम उसके वास्तविक स्वरूप की कल्पना कर सकते हैं। फिर भी जिस अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड के हम निवासी हैं, हिस्सा है और उसमें समाहित हैं। उसका जो भी स्वामी है, जिसके महाशक्ति के अधिपत्य में इस संपूर्ण ब्रह्माण्ड का सृजन संचालित है, वही परमशक्ति , वही परम अधिनायक, हमारा ईश्वर है। God - Arvind Sisodia 9414180151 Whatever knowledge we humans living on earth have about the entire universe is not complete, it is much more than we can understand, such that neither we have knowledge nor we can imagine its real nature. . Still, we are part of the infinite universe in which we live and are included in it. Whoever is its master, under whose superpower the creation of this entire universe is ...

चुगल खोर... को..भगवान नें हराया...

चित्र
चुगल खोर... को..भगवान नें हराया... में एक राजनैतिक कार्यकर्ता हूँ, मीडिया भी देखता हूँ, जो चुनावों में कोई न कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी रहती है। में यूँ तो साइंस पढा हूँ और ईश्वर को बहुत मानता हूँ। धर्मिक कर्मकांड से इतर आध्यात्मिक स्वरूप को मान्यता देता हूँ। ईमानदार होना मेरी बीमारी है और विचारधारा को ही अपने नेता मानता हूँ। में एक विधानसभा क्षेत्र का संगठन की ओर से विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया था। प्रभारी की चुनाव संचालन की महत्वपूर्ण सहभागिता थी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगीजी भी आमसभा संबोधित करने आने वाले थे। एक दिन रात्रि 9 बजे के लगभग में और अपने प्रत्याशी महोदय के महत्वपूर्ण प्रतिनिधि के साथ योगीजी की सभा को अंतिमरूप देनें, कम्प्यूटर पर टाइपिस्ट के साथ बैठा था। प्रत्याशी जी के कार्यालय पर ही था। तभी नीचे से आवाज आई....बहुत तेज आवाज छत को हिला देनें वाली... मेरे साथ बैठे  प्रतिनिधिजी नें तुरंत दौड़ लगाई, उन्ही के नाम से आवाज लगाई जा रही थी। वह नीचे गया, पूछा क्या बात है ? प्रत्याशी जी नें मेरा नाम लेकर कहा "  अरविन्द जी को फोन लगाओ, वे............जी ( स...

साम्प्रदायिकता फैलानें में गिरफतारसुदा पादरी से मुलाकात कर राहुल क्या संदेश दे रहे है ?

चित्र
  धर्म के आधार पर देश के आरोपी गिरफतारसुदा “ईसाई पादरी” से मुलाकात कर राहुल क्या संदेश दे रहे है ? What message is Rahul giving by meeting the accused arrested "Christian priest" of the country on the basis of religion?     कांग्रेस की “ भारत जोड़ो यात्रा “ पर निकले कांग्रेस युवराज नें एक ब्रेक के दौरान तमिलनाडु में भारत विरोधी हेड स्पीच में गिरफतार हो चुके एक पादरी से मुलाकात कर, देश को संदेश दे दिया है कि देश से भी बडा वह व्यक्ति है जो भारत के विरूद्ध बोलने वाला हो या मोदी जी को अपशब्द बोलने वाला हो। मुख्य सवाल वीडियो का नहीं है, बल्कि उससे बड कर देश में साम्प्रदायिकता फैलानें वाले गिरफतारसुदा पादरी से ही मुलाकात की क्या जरूरत थी का है । यही सवाल मुख्यरूप से देश के सामनें है । पिछले साल जॉर्ज पोन्नैया का वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पोन्नैया को गिरफ्तार किया गया था। पादरी के ऊपर सांप्रदायिक दंगों को भड़काने के आरोप लगे और कई शिकायतें भी दर्ज कराई गई। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर मद्रास हाई कोर्ट ने भी जमकर फटकार लगाई थ...