राजीव दिक्षित : जिस शख्स से कांपती थी बहुराष्ट्रीय कंपनियां ...
- अरविन्द सीसोदिया यह वह व्यक्ती था जिसने राष्ट्र को सच्चा आइना दिखया कि हमें कैसे लूटा था और कैसे लूटा जा रहा है...! पाश्चात्य जगत की घोर अमानवीय लूटों के सिलसिले को जिसने साक्ष्यों के माध्यम से निरंतर उअजगर किया था ..! उन्हें विनम्र श्रृद्धांजली !! अब हम सब यह जिम्मेवारी स्वीकारें कि उनके बताये रास्ते पर चल कर देशको बचाने का काम हम सबमिलकर करेंगे ! राजीव दिक्षित आजादी बचाओ आन्दोलन के संस्थापक एवं प्रखर वक्ता हैं। वे भारत के विभिन्न भागों में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के विरुद्ध जन जागरण का काम करते हैं। उनके भाषणों के कैसेट खूब सुने/देखे जाते हैं। आर्थिक मामलों पर उनका विचार स्वदेशी का है। बाबा रामदेव ने राजीव दीक्षित को अपने भारत स्वाभिमान (ट्रस्ट) का प्रवक्ता और सचिव बनाया था | -- दुखद निधन .... राजीव दीक्षित को ३० नवम्बर मंगलवार सांय दिल का दौरा पड़ने के कारण म्रत्यु पहले भिलाई के सरकारी अस्पताल में और फिर अपोलो बीएसआर असपताल में दाखिल कराया गया था। उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन इसी दौरान स्थानीय डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित क...