भाजपा : ऐतिहासिक विजय पर सन्नाटा क्यों, खूब खुशियाँ मनाएँ - अरविन्द सिसोदिया bjp third victory
भाजपा : ऐतिहासिक विजय पर सन्नाटा क्यों, खूब खुशियाँ मनाएँ - अरविन्द सिसोदिया प्रधानमंत्री मोदीजी के दस साल के कार्यकाल के दौरान अमेरिका में 3, ब्रिटेन में 5, फ़्रांस में 6, इटली में 4 और पाकिस्तान में 5 नेताओं का शासन हुआ, इस परिदृश्य में मोदीजी लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के सर्वाधिक विश्वनीय और स्थिर राजनेता हैँ। उनके प्रतिजन समर्थन अभिनंदनीय है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह दूसरी बार हो रहा कि प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार शपथ ले रहा है। पहलीबार यह पंडित जवाहरलाल जी नेहरू ने और दूसरीबार नरेन्द्र मोदीजी नें। किन्तु भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता अभी तक बिना बजह की मायूसी में फंसे हुये है। नेहरू युग में भारत का लोकतंत्र पवित्र था और मीडिया नाममात्र की थी किन्तु मोदीजी के समय अपवित्र और झूठ से भरा लोकतान्त्रिक माहौल था, मीडिया और सोसल मीडिया पर छल कपट और पाखंड का बर्चस्व था। मोदीजी अभिमन्यु की तरह विदेशी और देशी शत्रुताओं से संघर्ष कर रहे थे। भारत के जनमत में अभी भी जान है उसने न मोदीजी को शहीद होनें दिया और ना ही षड्यंत्रकारीयों को विजय होनें दिया। मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा ...