सरकारें बुजुर्गों की असली बेटा बनें - अरविन्द सिसौदिया
दिनांक 21 - 10- 2024 स्थान - कोटा , राजस्थान । माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार , नई दिल्ली । विषय - 1- वरिष्ठ नागरिकों की समस्या और समाधान संदर्भ - अब सरकारों व शासन व्यवस्था का बुजुर्गों के असली बेटें बननें का समय आ गया है। आदरणीय , मार्च 2015 में लोकसभा के एक लिखित उत्तर में यह सामनें आया था कि बुजुर्गों की संख्या में वृद्धि होनें के साथ साथ समस्याओं में भी वृद्धि हो रही है। अब दस वर्षों में इनमें पांच सात गुणा अधिक वृद्धि हो गई है। बुजुर्गों की सबसे बडी समस्या यह है कि उन्हे तकलीफ वही लोग दे रहे हैं जिनके साथ वे रहते है। इसलिये वे सरकार के समक्ष आ नहीं पाते है। इन परिस्थितियों में उनकी समस्याओं पर नजर रखने के कर्त्तव्य सरकारें निभायें । अब सरकारों व शासन व्यवस्था का बुजुर्गों के असली बेटें बननें का समय आ गया है। तब हेल्प एज इंडिया ने भारत के 12 शहरों में बुजुर्गों के सा...