संदेश

स्त्री लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वैदिक हिन्दू नारीयों की दिव्यता Vedic-Hindu-Woman

चित्र
   यूं तो भारतीय संस्कृति देवी महिमा के अनन्त गुणगाण से भरी हुई है। हिन्दूओं में ईश्वर से लेकर सामान्य देवी देवताओं तक में नारी की महिमा सर्वोच्च है। उसे अर्द्धांगनी की पदवी प्राप्त है। शोर्य और वीरता में भी भारतीय नारी का योगदान अत्यंत उच्च है। महामाया , देवी दुर्गा और उनके अन्य अनेक स्वरूप, देवी लक्ष्मी , देवी सरस्वती, देवी पार्वती, देवी गायत्री सहित एक लम्बी श्रृंखला भारत में नारीयों के उत्कृष्ट वैभव एवं सम्मान की है। सम्मान की यह श्रृंखला ईश्वर के नामों में भी पहले देवीयशक्ति के नाम के सम्बोधन में प्रमाणित होती है। जैसे सीताराम, राधेकृष्ण । वेदों में नारी की महिमा’  महाभारत के निम्नलिखित शलोकों में इस नियम तथा घर में स्त्री के पद का बड़ी सुन्दरता से वर्णन किया है । न गृहं गृहमित्याहु:, गृहिणी गृहमुच्यते ।। स्त्री के बिना पुरुष आधा होता है । उसका दूसरा आधा भाग स्त्री होती है। इसलिए वह अर्द्धांगिनी कहलाती है ।  ’संसार की किसी भी धर्म पुस्तक में नारी की महिमा का इतना सुंदर गुण गान नहीं मिलता जितना वेदों में मिलता हैं.कुछ उद्हारण देकर हम अपने कथन को सिद्ध करेगे।’ ...

पुरुष से ऊंचा स्‍थान है नारी का हिंदू परंपरा में - राजीव त्रिपाठी

पुरुष से ऊंचा स्‍थान है नारी का हिंदू परंपरा में  August 13, 2010   - राजीव त्रिपाठी भारतीय संस्कृति में नारी का उल्लेख जगत्-जननी आदि शक्ति-स्वरूपा के रूप में किया गया है। श्रुतियों, स्मृतियों और पुराणों में नारी को विशेष स्थान मिला है। मनु स्मृति में कहा गया है-     यत्र नार्यस्‍तु पूज्‍यन्‍ते रमन्‍ते तत्र देवता:।         यत्रेतास्‍तु न पूज्‍यन्‍ते सर्वास्‍तफला: क्रिया।। जहाँ नारी का समादर होता है वहाँ देवता प्रसन्न रहते हैं और जहाँ ऐसा नहीं है वहाँ समस्त यज्ञादि क्रियाएं व्यर्थ होती हैं। नारी की महत्ता का वर्णन करते हुये ”महर्षि गर्ग” कहते हैं- यद् गृहे रमते नारी लक्ष्‍मीस्‍तद् गृहवासिनी। देवता: कोटिशो वत्‍स! न त्‍यजन्ति गृहं हितत्।। जिस घर में सद्गुण सम्पन्न नारी सुख पूर्वक निवास करती है उस घर में लक्ष्मी जी निवास करती हैं। हे वत्स! करोड़ों देवता भी उस घर को नहीं छोड़ते। ज्ञान-ऐश्‍वर्य-शौर्य की प्रतीक भारत में सदैव नारी को उच्च स्थान दिया गया है। समुत्कर्ष और नि.श्रेयस के लिए आधारभूत ‘श्री’, ‘ज्ञान’ तथा ‘शौर्य’ की अधिष्ठात्री...