बुद्ध पूर्णिमा पर धर्म तत्व रक्षा का संकल्प ही सर्वोपरी - अरविन्द सिसौदिया Buddha Purnima
बुद्ध पूर्णिमा पर धर्म तत्व रक्षा का संकल्प ही सर्वोपरी - अरविन्द सिसौदिया On Buddha Purnima, the resolve to protect the Dharma element is paramount - Arvind Sisodia हिन्दू जीवन पद्यती के उच्चतम नैतिक मूल्यों की स्थापना भगवान बुद्ध ने की थी, सत्य,करूणा,दया,अहिंसा,मानवता ये भारतीय संस्कृति के ही जीवन मूल्य हैं। किन्तु इस्लाम ने इसी का फायदा उठा कर,भारतीय प्रायदीप में हिंसा के बल पर अपार धर्मान्तरण कर लिया और बौ़द्ध प्रतिमाओं को तोपों से उडा दिया । भगवान बुद्ध ने भी अपनी सुरक्षा की प्रेरणा दी है। बुद्ध पूर्णिमा पर सबसे अच्छा संकल्प यही होगा कि हम अपनी और अपने मानव मूल्यों की रक्षा के लिये हमेशा शौर्यवान रहेंगें। - अरविन्द सिसौदिया ----- भगवान बुद्ध भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बुद्धत्व या संबोधि) और महापरिनिर्वाण ये तीनों वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए थे। इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति भी हुई थी। आज बौद्ध धर्म को मानने वाले विश्व में 200 करोड़ से अधिक लोग है तथा इसे धूमधाम से मनाते हैं। हिन्दू धर्मावलंबियों...