23 जून : डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23 June: Dr. Shyamaprasad Mukherjee Sacrifice Day
राष्ट्रहित पर पहला बलिदान - अरविन्द सिसोदिया नेहरू ज्यों ज्यों गरजेगा , जनसंघ त्यों त्यों बरसेगा | ( नेहरू का रोष जितना बढेगा ,जनसंघ उतना ही मजबूत होगा और यही हुआ !! ) लाखों भारतवासियों के प्रेरणा पुंज और पथ प्रदर्शक , डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे, जो की भारतीय जनता पार्टी का प्रारंभिक नाम था । भारतवर्ष की जनता उन्हें एक प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में युगों युगों तक स्मरण करती रहेगी। राष्ट्र सेवा की प्रतिव्धता में उनकी मिसाल दी जाती रहेगी . एक प्रखर राष्ट्र भक्त के रूप में, भारतीय इतिहास उन्हें सम्मान से स्वीकार करता है , उनका बलिदान स्वतंत्र भारत में, राष्ट्रहित पर पहला बलिदान था , आज जो जम्मू और कश्मीर भारत का अंग है। वह उनके ही संघर्ष के कारण हे, उनके बलिदान के कारण हे, भारतीय राजनीती में उन्होंने , एक जुझारू, कर्मठ, विचारक और चिंतक के रूप में, भारतवर्ष के करोड़ों लोगों के मन में उनकी गहरी छबि अंकित है। वे एक निरभिमानी देशभक्त थे । बुद...