देश विरोधी मन्तव्यों से जनतम को सावधान रहना चाहिये - अरविन्द सिसौदिया anti-national
देश विरोधी मन्तव्यों से जनतम को सावधान रहना चाहिये - अरविन्द सिसौदिया देश के बाहर जाकर राहुल गांधी क्या बोलेंगे , दुनिया यह जानती हो या न जानती हो मगर भारत में लगभग हर व्यक्ति यह समझता है । यहां तक कि कांग्रेस में भी ज्यादातर लोग यह समझते हैं कि राहुल गांधी क्या बोलेंगे! इसलिये यह न तो आश्चर्य की बात है न ही सीरियस लिये जानें की बात है, क्यों कि यह उनकी आदत का हिस्सा है। जरूरत इस बात की है कि उन्हे समझा जाये कि वे क्या हैं और क्या चाहते है। इससे देश को सावधान करना चाहिये। यह भारत के तमाम देश भक्तों का कर्त्तव्य है। भारत एक उभरती हुई महाशक्ति है, आर्थिक रूप से और सामरिक रूप से, इसे रोकनें की तमाम कोशिशें होंगी। वे ताकते जो आज आर्थिक महाशिक्तियां हैं अथवा सामरिक महाशक्तियों हैं, उन्हे यह कतई अच्छा नहीं लगेगा कि भारत उनके बराबर खडा हो। कल तक जो देश उनके सामनें सिर झुकाये खडा रहता था, जिस पर वे कृपा करते थे, वही देश भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के कारण परमाणु शक्ति बना और भाजपा सरकार के ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण आर्थिक और वैज्ञानिक महाशक्ति बन...