मुरादाबाद दंगे को तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी नें पाकिस्तान प्रेरित ठहराया था - अरविन्द सिसोदिया Moradabad Riots & PM Indira Gandhi
कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम से ही मुस्लिम लीग और मुस्लिम हिंसा प्रयोग से डरना भारत के लिये बडे नुकसान का कारण बना, देश विभाजित हुआ किन्तु समस्यायें ज्यों कि त्यों बनीं रहीं। इस तुष्टिकरण से जो परिस्थितियां देश में व अर्न्तरार्ष्ट्रीयस्तर पर उत्पन्न हुईं उससे भारत की कई पीढ़ियों के लिये, कई दसकों के लिये खतरे व बाधायें खडी हुई है। अब समय आ गया है कि सच को तोड मरोड कर कहने के बजाये सीधे सीधे कहा जाये, वोट बैंक के चक्कर में राष्ट्रघाती तत्वों की जी हजूरी बंद की जाये। मेरा मानना है कि सक्सेना रिपोर्ट को तभी जारी किया जाना चाहिये था। इसके दबे रहने के कारण ही उत्तरप्रदेश विदेश पोषित हिंसा का केन्द्र बन गया था, जिसे पटरी पर लानें में कठोर मेहनत योगी सरकार को करनी पड रही है। मुरादाबाद दंगे को तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी नें पाकिस्तान प्रेरित ठहराया था - अरविन्द सिसोदिया श्रीमती इन्दिरा गांधी की शंका पर ध्यान दिया जाना चाहिये था..... उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 1980 में ईद की नमाज के बाद भड़के दंगों की जस्टिस सक्सेना आयोग की रिपोर्ट को 43 सालों में राज...