संदेश

bheron singh shekhawt लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भैरोंसिंह शेखावत : राजनीति का चलता फिरता विद्यालय थे

चित्र
राजनीति का चलता फिरता विद्यालय थे स्व. भैरोंसिंह शेखावत 15 मई, 2017 मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत राजनीति का चलता फिरता विद्यालय थे, जिन्होंने अपनी नीतियों और योजनाओं के जरिये आम गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया। स्व. शेखावत ने जन सेवा के लिए राजनीति को एक माध्यम के रूप में चुना। श्रीमती राजे सोमवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित प्रथम स्व. भैरोंसिंह शेखावत स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका आशीर्वाद मिला और मैंने उनसे राजनीति में बहुत कुछ सीखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. भैरोंसिंह ऐसे राजनेता थे जो शत्रु नहीं बनाते थे और उनके मित्र सभी राजनीतिक दलों में थे। उन्होंने हमेशा कतार में सबसे आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति को गणेश माना। वे कहते थे कि सबसे दूर बैठा व्यक्ति हमारी नजर में सबसे पहला व्यक्ति होना चाहिए। श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में स्व. शेखावत ने ’अंत्योदय योजना’ तथा ’काम के बदले अनाज योजना’ लागू क...

लोककल्याण और राजनैतिक सुचिता के प्रेरणापुरुष थे भैरोंसिंह शेखावत bheron singh shekhawat

चित्र
मा. भैरो सिंह शेखावत जन्मशती वर्ष समारोह समिति ने पुण्यतिथि अवसर पर संगोष्ठी सम्पन्न लोककल्याण और राजनैतिक सुचिता के प्रेरणापुरुष थे भैरोंसिंह शेखावत 15 मई कोटा । भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला कोटा की और से भाजपा कार्यालय पर जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ठा0 भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि व जन्मशती समारोह के शुभारंभ पर संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्यआतिथि  आयोजन समिति के संभागीय संयोजक शंकरलाल ठाडा एवं अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी रहे। मुख्यआतिथि समारोह आयोजन समिति के संभागीय प्रभारी शंकरलाल ठाडा ने कहा  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत, राष्ट्रवादी राजनीति के युग पुरुष थे, उन्होंने विपरीत परिस्थितों में अथक परिश्रम से राष्ट्रवादी राजनीति में जनसंघ  नामक दल का जो पौधा रोपा वह आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर वटवृक्ष स्वरूप धारण कर चुकी है। संभाग प्रभारी ठाडा नें कहा कि मुख्यमंत्री शेखावत नें सरकार में...