हुनर और रोजगार को बढ़ाने वाला युवा वर्ग को समर्पित बजट - अरविन्द सिसोदिया
हुनर और रोजगार को बढ़ाने वाला युवा वर्ग को समर्पित बजट - अरविन्द सिसोदिया कोटा 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग कोटा के संभागीय संयोजक अरविंद सिसोदिया ने बजट प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि " भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन " सबका साथ - सबका विकास" को समर्पित बजट स्वागत योग्य है। इस बजट में सभी नागरिक वर्गो का हितचिंतन किया गया है। यह बजट विशेष रूप से नौजवानों में स्किल डेवलपमेंट करने, उन्हें रोजगार परक बनाने और उनमें रोजगार करने की क्षमता भरने वाला है। इसलिए यह बजट युवा वर्ग को समर्पित बजट कहा जाना ज्यादा सार्थक होगा।" सिसोदिया नें कहा कि " इस बजट में जहां आधारभूत क्षमताओं को विकसित करने के लिये पर्याप्त प्रावधान हैँ वहीं देश को विश्व की बड़ी आर्थिकशक्ति बनाने के लिये उत्पादन परकता पर काफी जोर दिया गया है। जिसका लाभ समाज में आयपरक रोजगारों में वृद्धि के रुप में मिलेगा।" उन्होंने कहा कि " कोराना महामारी के बाद पूरा विश्व जहाँ आर्थिकरूप से टूटा है और अभी भी संघर्ष कर रहा है, वहीं भारत इससे ऊबर कर पूरी क्षमता से आगे...