संदेश

pavitr ganga लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गंगा दशहरा : पवित्र गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का पर्व

चित्र
गंगा दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है ज्येष्ठ शुक्ला दशमी को दशहरा कहते हैं गंगा का पृथ्वी पर आगमन गंगा दशहरा का पर्व  मान्यता है कि राजा भगीरथ को जब अपने पूर्वजों का तर्पण करना था, तो उन्होंने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कठोर तप किया था। पुराणों के अनुसार उन्हीं के अनुरोध पर मां गंगा भगवान विष्णु के चरणों से निकली और भगवान शिव की जटाओं में समाई थीं। इसके बाद पुन: तप करने पर भगवान शिव ने अपनी एक जटा को पृथ्वी पर खोला था। तब से मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से हजारों अश्वमेघ यज्ञों के समान पुण्य फल मिलता है।  शास्त्रों में वर्णित है कि यत्र बहूना योगा: सा ग्राहा।। अर्थात् जहां ज्यादा योग हों वहीं ग्रहण करें, लेकिन इन दोनों दिन ही पांच-पांच योग रहेंगे। इसलिए दोनों दिन समान रूप से पुण्य लाभ कमाया जा सकता है।  सबसे पवित्र नदी गंगा के पृथ्वी पर आने का पर्व है- गंगा दशहरा  मनुष्यों को मुक्ति देने वाली गंगा नदी अतुलनीय हैं। संपूर्ण विश्व में इसे सबसे पवित्र नदी माना जाता है। राजा भगीरथ ने इसके लिए वर्षो तक त...