महान सपूत भैरोंसिंह शेखावत : अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति के नेता -अरविन्द सिसौदिया
- अरविन्द सिसौदिया 9414180151 भारत की राजनीति में लोक कल्याण एवं आम जन को सहायता का युग 1947 से नहीं 1977 से प्रारम्भ हुआ और उसके प्रणेता थे, राजस्थान के मुख्यमंत्री ठा. भैरांसिंह शेखावत । जनसंघ के संस्थापक महामंत्री प. दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न समाज में अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति की मदद करो को,मुख्यमंत्री शेखावत ने सबसे पहले अन्त्योदय योजना के माध्यम से लागू किया । कतार में अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति की मदद सरकार के धन से की जाये यह सबसे पहले शेखावत ने ही किया । इस योजना के लिये उनका सार्वजनिक सम्मान देश के सबसे नेता जयप्रकाश नारायण ने किया था। सरकार के सहयोग से गरीवों को आर्थिक उत्थान एवं रोजगार परक कार्यों हेतु सबसिडी सबसे पहले शेखावत युग से ही प्रारम्भ हुईं । वे आम जन के नेता थे इसलिये सामान्य विधायक से उपराष्ट्रपति के पद तक की उनकी राजनैतिक यात्रा सम्पन्न हुई। * पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर 1923 को वृश्चिक लग्न में राजस्थान के प्रसिद्ध सिकर जिले के खाचरियावास गाँव में हुआ tha । ** भैरो सिंह शेखावत राजनीति मे बेदाग...