सेक्स 'सर्च' : भारत भी पीछे नहीं : नैतिक पतन




- अरविन्द सिसोदिया 
इन्टरनेट........
तमाम तरीकों से समाज को लाभदायक होते हुये भी,
नैतिक पतन का दूसरा सबसे बडा कारण बन गया।
चैनलों की बेशर्मी के बाद, इन्टरनेट पर तो कोई नियंत्रण ही नहीं,
3 जी और स्मार्ट मोबाईल ने,
लगभग घर - घर को सैक्स का ग्राहक बना दिया!
सरकार अभी तक कोई प्रभावी तरीका,
नियंत्रण या व्यवस्था के लिये नहीं बना पाई!!
--------------
भारत भी पीछे नहीं,
सेक्स 'सर्च' करने में पाक आगे !
Source: dainikbhaskar.com   | 30/12/२०११
http://www.bhaskar.com
नई दिल्ली. साल 2011 में गूगल पर 'सेक्स' शब्द खोजने में रूचि रखने के मामले में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा। गूगल सर्च ट्रेंड के मुताबिक साल 2011 में इंटरनेट पर सेक्स को सर्च करने में सबसे ज्यादा रूचि श्रीलंका के लोगों ने दिखाई और उसके बाद पाकिस्तान के लोगों ने।
सेक्स को सर्च करने में एशियाई देशों में कितनी रूचि रहती है इसका अंदाजा इस बात से लग सकता है कि इंटरनेट पर सेक्स को खोजने में पाकिस्तान के बाद भारत का नंबर है। मजे की बात यह है गूगल पर सेक्स को सबसे ज्यादा सर्च करने वाले दस शहरों में से आठ भारत के हैं। भारत में सेक्स सबसे ज्यादा नई दिल्ली से सर्च किया जाता है। सूची में दिल्ली के बाद बेंगलुरु, कलकत्ता, लखनऊ, पुणे, चेन्नई, मुंबई, पटना, चंटीगढ़ और विजयवाड़ा है।
वहीं पाकिस्तान में भी सबसे ज्यादा सेक्स इस्लामाबाद में ही सर्च किया जाता है। इसके बाद लाहौर, क्वेटा, कराची, पेशावर, मुल्तान और रावलपिंडी आते हैं। लेकिन एक मजेदार तथ्य यह है कि पाकिस्तान के करीब 2 करोड़ इंटरनेट यूजर सेक्स को सर्च करने के मालमें में भारत के करीब दस करोड़ इंटरनेट यूजरों को पीछे छोड़ देते हैं।
गूगल ट्रेंड्स के नतीजे देखने पर एक और मजेदार तथ्य यह आता है कि श्रीलंका, जो सेक्स को सर्च करने के मामले में टॉप पर है, में सिर्फ राजधानी कोलंबो से ही सेक्स को सर्च किया जाता है।
सबसे ज्यादा सेक्स सर्च करने वाले देशों में श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत के बाद पपुआ न्यू गिनी, इथिओपिया और बंग्लादेश का नंबर आता है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

10 मई, 1857 की क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर : जनक्रांति: 1857

पराक्रमी महाराणा प्रताप Mighty Maharana Pratap

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

गोरक्षा आन्दोलन 1966 जब संतों के खून से नहाई थी दिल्ली, इंन्दिरा गांधी सरकार ने की थी गोलीबारी

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

असम में अब मुस्लिम लीग जैसी बन गई है कांग्रेस- AIUDF

सर्वप्रथम 27 दिसम्बर 1911 को गाया गया था राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय है jan-gan-man

जनता के सामने झुकना ही लोकतंत्र का सम्मान — अरविन्द सिसोदिया

बंगाल में भाजपा को जमाने में कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष का महत्वपूर्ण योगदान रहा....