गहलोत ने बर्चस्व दिखाने विधायको को सोंपे प्रश्नपत्र

राजस्थान कांग्रेस ने बांटे विधायकों को प्रश्नपत्र, पूछे 13 जबाब 


राजस्थान मदन कांग्रेस की भारी उठा पठक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कांग्रेस के विधायकों के  साथ एक एक कर बात की जा रही है।

इस समय कांग्रेस हाई कमान से ऊपर चल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह स्वतंत्र चल रहे हैं। प्रभारी रंधावा उनकी हाँ में हाँ मिला रहे है, किन्तु सचिन पायलेट के खिलाफ भी कोई एक्शन नहीं हुआ है। इसी के साथ प्रभारी रंधावा की हेंकड़ी भी ढीली हो गईं, उनके सचिन के खिलाफ तीखे तेवर शून्य हो गये हैं।

मेरा मानना है कि गहलोत आर - पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे कांग्रेस से अलग होकर भी लड़ सकते हैं।

यूँ तो इस कवायद का कोई लाभ नहीं है, क्योंकि टिकिट तो साथ रहने के समीकरण पर ही मिलेगा। किन्तु चाले लगाये रखने और अपना बर्चस्व दिखानें का यह तरीका गहलोत को मजबूती देगा तो पायलेट को उपेक्षा...

कांग्रेस ने विधायकों से पूछे 13 सवाल ,वन टू वन चर्चा

17 Apr 2023,
Rajasthan congress : राजस्थान कांग्रेस की ओर से सोमवार को विधायकों से वन टू वन चर्चा की शुरुआत की गई है। पहले दिन अजमेर, टोंक, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालोर और भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों से संवाद हुआ।
 
Rajasthan congress
कांग्रेस विधायकों से वन टू वन चर्चा
सीएम अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद
सभी से पूछे जा रहे हैं 13 सवाल

जयपुर - राजस्थान कांग्रेस में विधायकों से वन टू वन संवाद कार्यक्रम सोमवार 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा अस्पताल मार्ग स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में कांग्रसी विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। सभी विधायकों से लिखित में 13 सवाल पूछे जा रहे हैं। सभी एक छपा छपाया कागज पकड़ाया जा रहा है । इसमें दिए गए सवालों के उत्तर लिखकर वापस जमा कराना है। पहले दिन अजमेर, टोंक, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालोर और भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों से संवाद किया जा रहा है।
ये 13 सवाल पूछे जा रहे हैं विधायकों से
1. आपके क्षेत्र के जातिगत और धार्मिक समीकरण क्या हैं...?
2. अभी अपनने क्षेत्र में अपनी स्थिति कैसी मानते हैं। अगर 10 में से नम्बर देने हैं तो कितने देंगे...?
3. आपके क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभाव किन 5 योजनाओं का है...?
4. क्या नए जिलों के संबंध में आपका कोई सुझाव या राय है...?
5. ERCP को मुद्दा बनाने के लिए आपने क्या किया...?
- (ERCP से संबंधित 13 जिलों के विधायकों के लिए सवाल)
6. आपकी सीट पर क्या कोई तीसरा फोर्स भी है, उसकी स्थिति का क्या आंकलन है...?
7. अपने खिलाफ एंटी इंकंबेंसी रोकने के लिए क्या प्लान रखते हैं....?
8. आपके सोशल मीडिया अकाउंट की क्या स्थिति है...?
9. क्या आप अपना सोशल मीडिया अकाउंट स्वयं चलाते हैं या कोई और चलाता (एडमिन) है तो उसका नाम और फोन नम्बर उपलब्ध करवाएं...?
10. महंगाई राहत कैंप को सफल बनाने के लिए आपकी क्या तैयारी है...?
11. सरकार के प्रति जनता में कितनी एंटी इनकबेंसी की क्या स्थिति है... इसे कम करने के लिए कोई सुझाव...?
12. चुनाव को लेकर जनता का मानस आपके मुताबिक क्या लगता है...?
13. कोई विशेष राय जो आप देना चाहते हैं...?

सचिन पायलट नहीं पहुंचे संवाद कार्यक्रम में पहले दिन टोंक के विधायकों से भी इंटरेक्शन हुआ। लेकिन टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट संवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

-
18 अप्रेल को उदयपुर, चित्तौड़गढ, प्रतापगढ, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, भरतपुर, धोलपुर, करौली और सवाई माधोपुर के विधायकों के साथ संवाद होगा। 

- 20 अप्रेल को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर और झुंझुनूं के विधायकों के साथ वन टू वन चर्चा करना प्रस्तावित है। 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आन बान और शान का पर्व भुजरिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

असहिष्णु अमेरिकियों को अपने भीतर झांकना चाहिए - अरविंद सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हिंदुत्व ही सबसे ज्यादा महिला सम्मान देता है - अरविन्द सिसोदिया