भारत नें सालों तक याद रखने वाला सबक पाकिस्तान को सिखाया है - प्रधानमंत्री मोदी PM Modi



फोन, पाकिस्तान और 9 मई की रात.... संसद में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया और पाकिस्तान को घेरा। पीएम मोदी ने 22 अप्रैल की घटना के बाद सेना को पूरी छूट देने की बात कही। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारत में सांप्रदायिक दंगे फैलाने की कोशिश की थी, जिसे देश ने नाकाम कर दिया।
 29 Jul 2025,

नई दिल्ली: विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोप के बाद लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के एक-एक आरोप का जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान की बखिया उधेड़कर रख दी। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा। पीएम मोदी ने इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर भी जवाब दिया। पीएम मोदी ने उस रात की भी बात बताई जब अमेरिका से 9 मई की रात को फोन आया था। तो चलिए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...

मैं विदेश से लौटते ही सेना को पूरी छूट दे दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं 22 अप्रैल को विदेश में था। पहलगाम की घटना के बाद मैं तुरंत वापस लौट आया। वापस आने के तुरंत बाद, मैंने एक बैठक बुलाई और हमने स्पष्ट निर्देश दिए कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना है और यह हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। सेना को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई। और यह भी कहा गया कि सेना को यह तय करना चाहिए कि कब, कहां, कैसे और किस तरीके से कार्रवाई करनी है। ये सारी बातें उस बैठक में स्पष्ट रूप से कही गईं।

पाकिस्तान ने भारत में सांप्रदायिक दंगे फैलाने की कोशिश की
पीएम मोदी कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो क्रूर घटना घटी, जिस प्रकार आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, वह क्रूरता की पराकाष्ठा थी। यह भारत को सांप्रदायिक हिंसा की आग में झोंकने का एक सोचा-समझा प्रयास था। यह भारत में दंगे फैलाने की एक साजिश थी। आज मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि देश ने एकजुटता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया। हमारी सेना ने आतंकी अड्डे को धुआं-धुआं कर दिया।

दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा
पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा। उसी दौरान 9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया। वे घंटेभर कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरी सेना के साथ मीटिंग चल रही थी। बाद में मैंने उनको कॉलबैक किया। तब उन्होंने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। मेरा जो जवाब था, जिनको समझ नहीं आता, उनको नहीं आएगा। अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत अधिक महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेगा, तो हम बड़ा हमला करके जवाब देंगे। मैंने कहा था कि हम गोली का जवाब गोले से देंगे।

परमाणु ब्लैकमेलिंग अब काम नहीं आएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने साबित कर दिया है कि परमाणु ब्लैकमेलिंग अब काम नहीं आएगी और न ही भारत इस परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे झुकेगा। पाकिस्तान के एयरबेस और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। और आज तक उनके कई एयरबेस आईसीयू में हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। कोई सोच भी नहीं सकता कि कोई वहां तक पहुंच सकता है। बहावलपुर, मुरीदके को भी जमींदोज कर दिया गया है। हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

हमने 22 मिनट के भीतर सटीक हमला किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल की घटना का बदला 22 मिनट के भीतर सटीक हमलों से ले लिया। पहलगाम आतंकवादी हमले के तुरंत बाद, पाकिस्तानी सेना को अंदाजा हो गया था कि भारत कोई बड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने परमाणु हमले की धमकियां देनी शुरू कर दीं। 6-7 मई की रात को, भारत ने अपने तयशुदा समय के अनुसार कार्रवाई की। पाकिस्तान कुछ नहीं कर सका। हमारे सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल की घटना का बदला 22 मिनट के भीतर सटीक हमलों से ले लिया।

हमने आतंकियों की नाभि पर हमला किया
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सेना की बात पर भरोसा करने की जगह उसे आगे बढ़ाने में लगे रहे। जब सर्जिकल स्ट्राइक शुरू हुआ था, तब कुछ लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। इसे एक रात में हासिल कर लिया गया। बालाकोट में जब एयरस्ट्राइक किया गया, तब भी हमारा लक्ष्य तय था। ऑपरेशन सिंदूर में भी हमारा लक्ष्य तय था, हमने आतंकियों के नाभि पर हमला कर दिया।

पाकिस्तानी एयरबेस ICU में
पीएम मोदी ने कहा कि आज की तारीख में उनके कई एयरबेस ICU में हैं। यह तकनीक आधारित युद्ध का युग है। अगर हमने पिछले 10 सालों में की गई तैयारियों को पूरा नहीं किया होता, तो हम कल्पना कर सकते हैं कि तकनीक के इस युग में हमें कितना नुकसान हो सकता था। पाँचवाँ पहलू- ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पहली बार दुनिया ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को पहचाना। भारत में बने ड्रोन, मिसाइलों ने पाकिस्तान की हथियार प्रणाली की पोल खोल दी।

पीएम मोदी ने विदेश नीति पर दिया जवाब
यहां विदेश नीति को लेकर भी काफी बातें कही गई हैं। दुनिया के समर्थन को लेकर भी काफी बातें कही गई हैं, मैं आज सदन में कुछ बातें पूरी स्पष्टता से कह रहा हूं किदुनिया में किसी भी देश ने भारत में अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है। संयुक्त राष्ट्र 193 देश में सिर्फ तीन देश ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया, क्वॉड, ब्रिक्स हो फ्रांस, रूस जर्मनी कोई भी देश का नाम ले लीजिए, दुनिया भर से भारत को समर्थन मिला।

पाकिस्तान के सहारे कांग्रेस की राजनीति
पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के मात्र 3-4 दिन बाद ही कांग्रेस पार्टी के नेता उछल-कूद करने लगे। वे कहने लगे 56 इंच की छत कहां गई? कहां खो गया मोदी? मोदी फेल हो गया। वे पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या पर भी अपनी राजनीति चमका रहे थे।

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी
पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में फिर दोहराना चाहता हूं, ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। अगर पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। देश देख रहा है, भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है. देश ये भी देख रहा है कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज गति से बढ़ रहा है।

हमने पाकिस्तान के आतंकी अड्डे को धुआं-धुआं कर दिया
हमने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को धुआं-धुआं कर दिया। पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों को हमने झूठा साबित कर दिया। भारत ने सिद्ध कर दिया कि ये अब नहीं चलेगा और ना ही भारत इन धमकियों के आगे झुकेगा. हमने पाकिस्तान के सीने पर ऐसा दर्द दिया है, कि आज भी उसके कई एयरपोर्ट आईसीयू में पड़े हुए हैं।

=====----=====
======--======
Amar Ujala

 Parliament Monsoon Session News: आज संसद के मानसून सत्र का सातवां दिन है। अमित शाह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर सदन को संबोधित किया और विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अमित शाह ने बताया कि पहलगाम हमले के आरोपी तीनों आतंकी ऑपरेशन महादेव में मारे गए हैं। इस मुद्दे पर पहले दिन की चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। इसके अलावा विपक्षी दलों ने सुरक्षा में चूक और जवाबदेही को लेकर सत्ताधारी दल को कटघरे में खड़ा किया। 
-------====-------
लाइव अपडेट
07:54 PM, 29-Jul-2025

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि करो चर्चा इतनी करो कि दुश्मन दहशत से दहल उठे। रहे ध्यान बस इतना ही मान सिंदूर और सेना का प्रश्नों में भी अटल रहे। हमला मां भारती पर हुआ तो प्रचंड प्रहार करना होगा। हमें भारत के लिए ही जीना होगा। कांग्रेस एक परिवार के दबाव में पाकिस्तान को क्लीन चिट देना बंद करे। कांग्रेस अपनी गलती सुधारे। गर्व के क्षण का उपहास न उड़ाए। भारत आतंक की नर्सरी में ही आतंक को मिट्टी मिलाएगा। ऑपरेशन सिंदूर जारी है। ये पाकिस्तान के लिए भी नोटिस है। जब तक वो भारत के खिलाफ आतंक को रोकेगा नहीं, तब-तब भारत एक्शन लेगा। भारत सुरक्षित हो, यही हमारा संकल्प है। मैंने भारत का पक्ष रखा है। 

07:48 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 2001 में देश की संसद पर हमला हुआ तो एक कांग्रेस नेता ने अफजल गुरु को सम्मान देने की बात कही। मुंबई हमले के बाद एक पाकिस्तानी आतंकी पकड़ा गया। लेकिन कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकी को लेकर खेल खेलती रही। कांग्रेस उस आतंकी को भगवा आतंकी सिद्ध करने में जुटी थी। कांग्रेस दुनिया को हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेच रही थी। कांग्रेस ने संविधान को जम्मू-कश्मीर से बाहर रखा। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने आतंकवाद से जुड़े कानून को कंट्रोल किया। मैं कहता हूं कि पहलगाम ने हमको झकझोर दिया है। हमने ऑपरेशन सिंदूर किया तो देश में सिंदूर स्प्रिरिट पैदा हुई। यह हमने तब भी देखी जब हमारे प्रतिनिधिमंडल विदेश गए। प्रतिनिधिमंडल ने भारत की बात दुनिया के सामने रखी। मुझे दुख है कि कांग्रेस के बडे़ नेता के पेट में दर्द है कि भारत का पक्ष दुनिया को क्यों बताया गया? कुछ नेताओं के सदन में बोलने पर पाबंदी लगा दी गई। इस मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है।

07:44 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष में बैठे लोग आतंकवाद पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जब यह सत्ता में थे तब देश का हाल क्या है, क्या रहा वो आज भी देश भूला नहीं है। 2014 से पहले देश में असुरक्षा का माहौल था। लोग आज सिहर जाते हैं। हम सबको याद है कि हार जगह घोषणा होती थी कि कोई लावारिस चीज दिखे छूना मत। हम 2014 तक यही सुनते रहे। ऐसा लगता था कि जैसे देश के कोने-कोने में, कदम-कदम पर बम बिछे हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकारों के कारण देश ने तमाम जानें गंवाई। आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकती थी। हमने 11 साल में ये करके दिखाया है। 2004 से 2014 के बीच होने वाली घटनाओं में कमी आई है। जब हम आतंकवाद पर नकेल कस सकते हैं तो कांग्रेस की क्या मजबूरी थी कि उसने आतंकवाद को क्यों नहीं रोका। 

07:41 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि नेहरूजी ने केवल तत्कालिक प्रभाव देख रहे थे। इस समझौते से देश पिछड़ गया। देश को नुकसान हुआ। नेहरूजी उस डिप्लोमैसी को जानते थे इसमें किसान का कोई वजूद नहीं था। पाकिस्तान कई दशकों तक भारत पर हमला करता रहा। लेकिन बाद की कांग्रेस सरकार ने सिंधु जल संधि की ओर देखा तक नहीं। आज भारत ने पुरानी गलती को सुधारा है। भारत ने बड़ी ब्लंडर सिंधु जल संधि को देशहित और किसान हित में प्रतिबंधित कर दिया। यह समझौता अब आगे नहीं चलेगा। खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते। 

07:34 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी ने यह समझौता किया। हमारे यहां से निकली हुईं नदियों का पानी पाकिस्तान जाता था। भारत की पहचान सिंधु नदी को नेहरू और कांग्रेस ने विवाद की पंचायत वर्ल्ड बैंक को सौंपी। नदी हमारी, पानी हमारा। सिंधु जल संधि सीधा-सीधा भारत की अस्मिता से किया गया बहुत बड़ा धोखा था। देश के युवा ये बात सुनते होंगे तो सोचेंगे कि हमारे देश के साथ क्या किया गया? नेहरूजी 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को देने को राजी हो गए। ये कौन सी बुद्धिमानी थी। कौन सा देशहित था। हमारे देश से निकली नदियों से केवल हमें 20 फीसदी पानी। 80 फीसदी पानी भारत के दुश्मन कहने वालों को दे दिया गया। जबकि इस पानी पर हमारे देश के किसानों का अधिकार थे। कांग्रेस ने देश को पानी के संकट में धकेला। इसके बाद पानी को लेकर देश के राज्यों में संघर्ष हुए और उनके हक पर पाकिस्तान ने मौज की। अगर यह संधि न होती तो पश्चिमी नदियों पर कई बड़ी परियोजनाएं बनती। कई राज्यों के किसान और लोगों को भरपूर पानी मिलता। नेहरूजी ने इसके बाद पाकिस्तान को नहर बनाने के लिए करोड़ों रुपये भी दिए। नेहरूजी ने पाकिस्तान के कहने पर स्वीकार किया बांध का कूड़ा और मिट्टी इसकी सफाई हम नहीं कर सकते। ये फैसला उन्होंने पाकिस्तान को सौंपा। पाकिस्तान ने नेहरूजी से लिखवा लिया था कि भारत उसकी अनुमति के बिना बांध में काम नहीं करेगा। बाद में नेहरूजी ने भी यह गलती मानी।   

07:31 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को उनकी डिप्लोमैसी याद दिलाता हूं। 26/11 के बाद कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम नहीं रुका। विदेशी दबाव में हमले के कुछ सप्ताह में ही पाकिस्तान से बात शुरू कर दी गई। कांग्रेस ने एक भी राजदूत को भारत से बाहर नहीं निकाला। देश पर बड़े-बड़े हमले होते रहे लेकिन यूपीए सरकार पाकिस्तान को मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा देती रही। एक तरफ देश मुंबई हमले का न्याय मांग रहा था, सरकार पाकिस्तान से व्यापार कर रही थी। पाकिस्तान आतंकियों को भेजता रहा, कांग्रेस यहां अमन की आस का मुशायरा करती थी। हमने इसे बंद कर दिया। भारत के हितों को गिरवी रखना कांग्रेस की पुरानी आदत हैं। सिंधु जल संधि इसका उदाहरण है। 

07:27 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 1962 और 63 के बीच कांग्रेस के नेता जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों को छोड़ देने का प्रस्ताव रख रहे थे। वो भी लाइन ऑफ पीस के नाम पर किया जा रहा था। 1966 में कच्छ के रण में इन्होंने ही मध्यस्थता स्वीकार की। एक बार फिर भारत का 800 वर्ग किमी क्षेत्र पाकिस्तान को सौंपा। 1965 में हाजी पीर को कांग्रेस ने लौटा दिया। 1971 में पाकिस्तान का हजारों वर्ग किमी क्षेत्र हमारे पास था। उस दौरान अगर थोड़ा सा विजन होता तो पीओके वापस लेने का निर्णय हो सकता था। कम से कम करतापुर साहिब को भी नहीं ले पाए। 1974 में श्रीलंका को एक द्वीप गिफ्ट में दे दिया। कांग्रेस ने तमिलनाडु के मछुआरों का हक छीन लिया। कांग्रेस सियाचिन से सेना हटाने वाली थी। इनको मौका मिलता तो सियाचिन हमारे पास नहीं होता। 

07:23 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश वीरों का देश है। हम विकास और शांति के लिए सामरिक सामर्थ्य पर फोकस करते हैं। कांग्रेस के पास पहले भी राष्ट्रीय सुरक्षा का विजन नहीं था। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से हमेशा समझौता किया है। वे पूछ रहे हैं कि पीओके वापस क्यों नहीं लिया? इससे पहले पूछने वालों को जवाब देना होगा। पीओके पर पाकिस्तान को कब्जा करने का मौका किसने दिया। जवाब साफ है कि जब भी मैं नेहरू जी की चर्चा करता हूं कि कांग्रेस का सिस्टम बिलबिला जाता है। आजादी के बाद से जो फैसले लिए गए,उनकी सजा आज तक देश भुगत रहा है। अक्साई चीन की जमीन को बंजर कहा गया। देश की 38 हजार वर्ग किमी जमीन हमें खोनी पड़ी। 

07:20 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया नारा नहीं था। हमने पॉलिसी बदली। हमने देश में मेक इन इंडिया डिफेंस सेंक्टर में आगे बढ़ाया। रक्षा बजट तीन गुना बढ़ा है। 11 साल में रक्षा निर्यात 30 गुना बढ़ा है। हम दुनिया के 100 देशों तक पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर ने रक्षा बाजार में भारत का झंडा गाड़ा है। यह हमारे देश को आगे बढ़ाएगा। डिफेंस क्षेत्र में हम जो कदम उठा रहे हैं, उससे कुछ लोग परेशान हैं। ये कैसी मानसिकता है। देश को ऐसे लोगों को पहचानना होगा। मैं कहना चाहता हूं कि भारत का आत्मनिर्भर होना शस्त्रों की स्पर्धा के काल में विश्व शांति के लिए जरूरी है। भारत युद्ध नहीं बुद्ध का देश है। समृद्धि का रास्ता शक्ति से गुजरता है। 

07:15 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि इसी नीति पर हम चलते तो भारत 21वीं सदी में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सोच भीं नहीं सकता था। सोचना पड़ता कि कहां से हथियार लें। बीते एक दशक में मेक इन इंडिया हथियार सेना को मिले। वे ऑपरेशन में निर्णायक भूमिका निभाते रहे। भारत के लोगों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। हर क्षेत्र में बदलाव के लिए ठोस कदम उठाए गए। देश में सेना में आजादी के बाद पहली बार बदलाव हुआ। सीडीएस की नियुक्ति हमने की। तीनों सेनाओं ने इसे दिल से स्वीकारा। इस समय नेवी, एयरफोर्स और आर्मी की ताकत बड़ी है। सरकार की रक्षा कंपनियों को हमने आगे बढ़ाया। पहले वहां हड़तालें और हमले होते थे। आज रक्षा उद्योग बढ़ रहा है। प्राइवेट सेक्टर के लिए डिफेंस के दरवाजे हमने खोले। डिफेंस में स्र्टाटअप हो रहे हैं। युवा आगे आ रहे हैं। ड्रोन्स की गतिविधि करने वाले युवा हैं। ऑपरेशन सिंदूर में उन युवाओं का भी योगदान था। वे आगे बढ़ें।

07:11 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे, शास्त्र चर्चा प्रवर्तते। जब राष्ट्र शस्त्र से सुरक्षित होते हैं तभी वहां ज्ञान की चर्चा जन्म लेती हैंं। जब सेना मजबूत होती है तभी लोकतंत्र प्रखर होती है। ऑपरेशन सिंदूर बीते दशक में देश के सशक्तीकरण का प्रमाण है। कांग्रेस ने सेना को आत्मनिर्भर नहीं बनाया। कांग्रेस के समय में छोटे-छोटे हथियारों के लिए देश विदेशों पर निर्भर था। इन्होंने हर चीज में घोटाला किया। हमारी सेनाओं को आधुनिक हथियारों के लिए दशकों इंतजार करना पड़ा। रक्षा उपकरण में कभी हम आगे थे। लेकिन आजादी के बाद रक्षा उपकरण बनाने के दायरे को तबाह कर दिया गया। 

07:07 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज किया। उनको शासन की सारी चीजें पता हैं। इसके बाद भी विदेश मंत्रालय तुरंत जवाब दे,उसे स्वीकारना नहीं। गृह मंत्री, रक्षा मंत्री किसी पर भरोसा नहीं। उनको देश की व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बदलता और बनता है। कांग्रेस के आका एक नए सदस्य से बुलवाते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर एक तमाशा है। आतंकियों ने जिन 26 लोगों को मौत के घाट उतारा, यह भयंकर घटना पर तेजाब छिड़कने वाला पाप है। पहलगाम के हमलावरों को हमारे सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव करके अपने अंजाम तक पहुंचाया। लेकिन हैरानी है कि यहां ठहाके लगाकर पूछा गया कि ये कल ही क्यों हुआ? क्या हो गया है, मुझे समझ नहीं आ रहा है। हताशा, निराशा इस हद तक। पिछले कई सप्ताह से कह रहे हैे कि पहलगाम के आतंकियों का क्या होगा, हुआ तो कहने लगे कि कल क्यों हुआ? 

07:03 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। पहलगाम के आतंकी पाकिस्तानी थे कांग्रेस इसका सबूत मांगने लगी। यही मांग पाकिस्तान कर रहा है। जब सब दिख रहा है तो यह हालत है। जब सबूत होते तो ये क्या करते पता नहीं। ऑपरेशन सिंदूर ने देश का गौरव बढ़ाया। हमारी वायु रक्षा प्रणाली की दुनिया में चर्चा है। उसने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को बिखेर दिया था। नौ मई को पाकिस्तान ने करीब एक हजार मिसाइल और ड्रोन से भारत पर हमला करने की कोशिश की। यह मिसाइल गिरती तो भयंकर तबाही मचती। लेकिन एक हजार मिसाइल ड्रोन को भारत ने आसमान में ही चूर-चूर कर दिया। हर देशवासी को इस पर गर्व है। लेकिन कांग्रेस के लोग इंतजार कर रहे थे कि मोदी मरेगा। पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस पर हमले का झूठ फैलाया। मैं अगले दिन आदमपुर पहुंचा। खुद उनके झूठ को बेनकाब कर दिया। तब उनको पता लगा कि अब झूठ नहीं चलेगा। 

07:00 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस ने नया पैंतरा शुरू किया कि इसे रोक क्यों दिया? वाह रे बयान बहादुरों, आपको विरोध का बहाना चाहिए। इसलिए पूरा देश आप पर हंस रहा है। सेना का विरोध, सेना के प्रति कांग्रेस में पुरानी निगेटिविटी है। देश ने करगिल विजय दिवस मनाया। देश जानता है कि कांग्रेस ने करगिल की विजय को अपनाया नहीं। जब डोकलाम में हमारा सैन्य शौर्य दिखा रहा था तो कांग्रेस नेता चुपके चुपके किससे ब्रीफिंग लेते थे सारी दुनिया जान गई है। पाकिस्तान के सारे बयान और हमारे विरोधियों के बयान एक हैं। पाकिस्तान के सुर में सुर मिला दिया। 

06:55 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि देश की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की। तो तुरंत कांग्रेस वालों ने सेना से सबूत मांगे थे। जब उन्होंने देश का मूड देखा तो सुर बदलने लगे। बदलकर कहने लगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या बड़ी बात है। ये तो हमने भी की थी। हर नेता अलग-अलग आंकड़ा बता रहा था। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद कुछ कह नहीं पाए तो फोटो मांगने लगे। पाकिस्तान भी यही पूछता था, ये भी यही पूछते थे। पायलट अभिनंदन के पकड़े जाने पर पाकिस्तान खुश था, लेकिन भारत में कुछ लोग खुश थे। कह रहे थे कि अब मोदी फंसा। इसके बाद डंके की चोट पर अभिनंदन वापस आया। हम अभिनंदन को ले आए तो इनकी बोलती बंद हो गई। पहलगाम के बाद हमारा जवान पाकिस्तान के कब्जे में गया। इनको फिर लगा कि अब फिर मोदी फंसा। कांग्रेस ने सोशल मीडिया में कई कहानियां वायरल कीं। बीएसएफ का वह जवान भी आन, बान, शान के साथ वापस आया। आतंकवादी और उनके आका रो रहे हैं। यहां भी कुछ लोग रो रहे हैं। 

06:51 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है। पाकिस्तान ने दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। आज का भारत का आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत आत्मनिर्भरता के मंत्र को लेकर पूरी शक्ति के साथ तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। देश देख रहा है कि भारत आत्मनिर्भर तो बनता जा रहा है लेकिन कांग्रेस मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर है। कांग्रेस को मुद्दे आयात करने पड़ते हैं। सेना के मनोबल को कमजोर करने के खेल खेले जाते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के प्रपंच के प्रवक्ता बन चुके हैं। 

06:47 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की नीति थी कि हम आतंक और उनके आका और ठिकाने हमारे लक्ष्य है। हमने कहकर सब किया था। यह कहकर हमने हमला रोका है। दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा। उसी दौरान नौ तारीख की रात को अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने की कोशिश की। मैं उनका फोन नहीं उठा पाया। मैंने बाद में उनको कॉल किया। उन्होंने मुझे बताया कि पाकिस्तान बड़ा हमला करने वाला है। मेरा जवाब था कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो बड़ा हमला करके जवाब देंगे। आगे मैंने कहा था कि हम गोली का जवाब गोले से देंगे। हमने पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया। आज पाकिस्तान जान गया है कि भारत का हर जवाब पहले से ज्यादा तगड़ा होता है। उसे पता है भविष्य में नौबत आई तो भारत कुछ भी कर सकता है। 

06:44 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान ने आतंकियों की मदद में आने का फैसला किया तो भारत की सेना ने कई वर्ष तक याद रख जाए ऐसा जवाब दिया। नौ मई की आधीरात और 10 मई की सुबह हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान में प्रचंड प्रहार किया। इसके बाद पाकिस्तान घुटने पर आने पर मजबूर हो गया। पाकिस्तान के लोग कह रहे थे कि हम जब तक सोचते तब तक भारत ने हमला कर दिया। जब इतना कड़ा प्रहार हुआ तब जाकर पाकिस्तान ने फोन करके डीजीएमओ से गुहार लगाई। बहुत मारा। ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं है। प्लीज हमला रोक दो। यह पाकिस्तान के डीजीएमओ के शब्द थे।  

06:41 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमने सटीक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर के आतंकियों की नाभि पर प्रहार किया। हमारी सेना ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके देश के सामथ्र्य का परिचय दिया। कुछ लोग काफी बातें भूल जाते हैं। मैं बताता हूं कि छह और सात मई को ऑपरेशन हुआ। सात मई को सुबह ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने स्पष्ट कर दिया था कि हमारा लक्ष्य है कि आतंकी,उनके आका को हम ध्वस्त करना चाहते थे। हमने हमारा काम कर दिया है। मैं कहता हूं कि भारत की सेना ने पाकिस्तान की सेना को चंद मिनटों में बता दिया कि हमारा लक्ष्य था, हमने लक्ष्य पूरा कर दिया। ताकि पता चले कि उनके दिल और दिमाग में क्या चलता है। अगर पाकिस्तान समझदार होता तो आतंकियों के साथ खड़े होने की गलती न करता। उसने आतंकियों के साथ खड़े होने का फैसला किया। हम भी मौके की तलाश में थे। 

06:38 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई को भारत में ऑपरेशन सिंदूर के तहत हो रहे एक्शन को रोकने की घोषणा की। इस पर तरह-तरह की बातें की गईं। यह प्रोपैंगैंडा सीमापार से फैलाया गया। कुछ लोग पाकिस्तान के झूठ प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं। जबकि भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुआ तो हमारा लक्ष्य था कि हम उनके इलाके में जाकर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड ध्वस्त करेंगे। हमारा लक्ष्य तय था। बालाकोट में हमारा लक्ष्य था कि आतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर तबाह करेंगे, हमने कर दिखाया। ऑपरेशन सिंदूर में हमारा लक्ष्य था कि आतंकियों के योजना बनाने वाले स्थानों पर हमला किया। हमने आतंकियों की नाभि पर हमला किया। 

06:33 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के 193 देश में से सिर्फ तीन देश ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में थे। क्वाड, ब्रिक्स, फ्रांस, रूस, जर्मनी समेत तमाम देश दुनियाभर से भारत को समर्थन मिला। लेकिन देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला। 22 अप्रैल के बाद तीन-चार दिन में ही ये उछल रहे थे। कहने लगे कि कहां गया मोदी? मोदी फेल हो गया। बड़ा मजा ले रहे थे। उनके पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में राजनीति दिख रही थी। अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए मुझ पर निशाना साधा रहे थे। उनकी बयानबाजी और छिछोरापन देश के सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रही थी। कांग्रेस के नेताओं को न भारत के सामर्थ्य पर भरोसा है और न सेना पर। इसलिए वे ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसा करके वे देशवासियों के दिल में जगह नहीं बना सकते।

06:29 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि नेवी, आर्मी, वायु सेना तीनों के संयुक्त प्रयास ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। पहले आतंकियों के मास्टरमाइंड निश्चिंत रहते थे। अब स्थिति बदल गई है। अब हमले के बाद उनको नींद नहीं आती। उनको पता है कि भारत आएगा और मारकर जाएगा। ये न्यू नॉर्मल भारत ने सेट कर दिया है। दुनिया ने देख लिया कि हमारी कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है। सिंदूर से लेकर सिंधु तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की है। ऑपरेशन सिंदूर ने तय कर दिया कि भारत में आतंकी हमले की उसके आका और पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ऑपरेशन सिंदूर से स्पष्ट है कि अब भारत पर हमला हुआ तो हम अपनी शर्ताें पर अपने तरीके से जवाब देकर रहेंगे। कोई भी परमाणु हमले की धमकी नहीं चलेगा। हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।  

06:26 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमने बहावलपुर, मुरीदके को ध्वस्त कर दिया। तीसरा पक्ष पाकिस्तान की परमाणु धमकी को हमने झूठा साबित कर दिया। भारत ने सिद्ध कर दिया कि परमाणु ब्लैकमेलिंग अब नहीं चलेगा और भारत नहीं झुकेगा। चौथा पक्ष भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता दिखाई। पाकिस्तान के सीने पर सटीक प्रहार किया। उसको भारी नुकसान हुआ। आज तक उनके कई एयरबेस आईसीयू में पड़े हैं। आज तकनीकी आधारित युद्ध का युग है। ऑपरेशन सिंदूर इसमें सफल हुआ है। पिछले 10 साल में जो हमने तैयारियां की हैं वो न की होतीं तो हमारा नुकसान बहुत होता। पांचवा पक्ष आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दुनिया ने पहचाना। मेड इन इंडिया ड्रोन और मिसाइल ने पाकिस्तान के हथियारों की पोल खोल दी। 

06:23 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमें गर्व है कि आतंकियों को ऐसी सजा दी कि आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ी हुई है। हमारी सेना की सफलता का पहला पक्ष है कि पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तानी सेना को अंदाजा लग चुका था कि भारत बड़ी कार्रवाई करेगा। उनकी तरफ से परमाणु बम की धमकी के बयान आने लगे थे। भारत ने छह मई की रात और सात मई की सुबह बड़ी कार्रवाई की। पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया। 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला ले लिया। दूसरा पक्ष पाकिस्तान के साथ हमारी लड़ाई कई बार हुई है। लेकिन पहली बार भारत की रणनीति बनी कि जिसमें पहले जहां कभी नहीं गए, वहां हम पहुंचे। पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकी अड्डों को धुआं-धुआं कर दिया। 

06:20 PM, 29-Jul-2025
पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम हमला भारत को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश थी। देश ने एकता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया। 22 अप्रैल के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से और विश्व को समझाने के लिए अंग्रेजी में कहा था कि हम आतंक को मिट्टी में मिला देंगे। सजा उनके आकाओं को भी होगी। कल्पाना से भी बड़ी सजा मिलेगी। 22 अप्रैल को मैं विदेश से लौटा और आने के बाद मैंने बैठक बुलाई। हमने साफ निर्देश दिए कि आतंकवाद को करारा जवाब देना होगा। ये हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। हमें हमारे सैन्य बलों की क्षमता पर विश्वास है। सेना को खुली छूट दे दी गई। कहा गया कि सेना तय करे कि कब, कहां, कैसे, किस प्रकार से हमला करना है।  

06:15 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि सत्र के प्रारंभ में मैंने सांसदों से कहा था कि यह सत्र भारत के विजयोत्सव का है। यह भारत के गौरव गान का सत्र है। जब मैं विजयोत्सव की बात कर रहा हूं तो कहना चाहूंगा कि ये विजयोत्सव आतंकी ठिकानों को मिट्टी मिलाने का है। यह सिंदूर की सौगंध पूरा करने का है। यह भारत की सेना के शौर्य और साहस की विजयगाथा का है। यह 140 करोड़ भारतीयों की एकता का है। मैं इसी भाव से सदन में भारत का पक्ष रखने आया हूं। जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता उन्हें आइना दिखाने के लिए खड़ा हूं। देशवासियों का मुझ पर कर्ज है। 

06:12 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी। वे ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा में भाग ले रहे हैं। 

06:05 PM, 29-Jul-2025
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यह देश 26/11 के बाद पार्टी करने वाले दल को स्वीकार नहीं कर सकता। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है कि देश जीता या हारा। यह किस देश में होता है। जो शब्द राहुल गांधी ने बोले हैं। वे गलत हैं। आज राहुल गांधी के एक-एक प्रश्न का उत्तर दिया जाएगा। हर देश पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा था। पाकिस्तान के टीवी पर राहुल गांधी हीरो हैं। यूपीए सरकार में डोजियर-डोजियर खेला जाता था, अब हम डोज देते हैं। 

05:59 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति में दिवालियापन है। एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। कल रक्षा मंत्री ने एक बार भी चीन का नाम नहीं लिया। सरकार डर चुकी है। चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं और यह खतरों से भरा समय है। हम ऐसे प्रधानमंत्री को नहीं चाहते हैं जिसमें यह कहने का साहस न हो कि ट्रंप ने मध्यस्थता नहीं की। जिसने सेना को रोक दिया। ऐसा न हो कि भारत की छवि युद्ध भूमि में बदल जाए। पीएम मोदी की छवि और राजनीति से बढ़कर देश है। 

05:51 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप कह रहे थे कि उन्होंने मुनीर को धन्यवाद करने के लिए बुलाया। क्योंकि उसने युद्ध को रोक दिया। आतंकवाद के जिम्मेदार को ट्रंप ने बुलाया। यह सरकार का नॉर्मल है। मुझे बताएं कि अगर एक और आतंकी हमला होता तो सरकार क्या करेगी? सरकार केवल सैन्य बलों को लड़वाती रहती है। यही वास्तविकता है। तीन-चार महीने पहले सदन में मेरा मजाक उड़ाया गया। मैंने कहा था कि विदेश नीति में भारत की चुनौती पाकिस्तान और चीन को अलग कैसे रखा जाए? हमारी विदेश नीति ध्वस्त हो गई है। आज चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं। चीन पाकिस्तान को सूचना पहुंचा रहा है। पाकिस्तान और चीन की सेना मिल गईं हैं। 
 

05:45 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज शाम को पीएम मोदी कह दें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। सरकार ने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की है। सभी ने आतंकवाद की निंदा की है। इससे साफ है कि सभी देश हमें पाकिस्तान के समकक्ष रखा है। विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कहते हैं कि हमने पाकिस्तान को रोका है, लेकिन पाकिस्तान का जनरल मुनीर अमेरिका में लंच कर रहा है। इस पर प्रधानमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा। 

05:42 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान को क्यों बताया कि हम युद्ध आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। क्योंकि सरकार पीएम मोदी की छवि को बचाना चाहती थी। डोनाल्ड ट्रंप ने 29बार कहा कि मैंने सीजफायर कराया। अगर यह झूठ है तो पीएम मोदी यहां बोल दें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी में यह हिम्मत हैं तो वो यह बोल देंगे। 

05:40 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने 30 मिनट में सरेंडर कर दिया। सरकार ने पाकिस्तान में हमला किया और पायलट को बोला कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम को मत मारो। आपने पायलटों के हाथ बांध दिए। हमने विमान इसलिए खोए कि हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी। जरूरी सवाल है कि जेट गिरे क्यों? भारतीय वायुसेना ने कोई गलती नहीं की। गलती राजनीतिक नेतृत्व ने की। क्योंकि वायुसेना के हाथ बांध दिए गए थे। 

05:36 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने 1971 की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की। उस वक्त इंदिरा गांधी में राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। हमने अमेरिका की नहीं सुनी। इंदिरा गांधी ने जनरल मानेक शॉ को आजादी दी। तब एक लाख पाकिस्तान सैनिकों ने सरेंडर किया और एक नया देश बना। ऑपरेशन सिंदूर पर मैंने राजनाथ सिंह जी का भाषण सुना। ऑपरेशन सिंदूर में सरकार ने पाकिस्तान को आपने पहले ही बता दिया था। आपने पाकिस्तान को सीधे अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति बता दी। हमने पाकिस्तान को बता दिया कि हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। भारत सरकार पाकिस्तान को खुद ही बता रही है कि हमें युद्ध नहीं चाहिए। दूसरा मुद्दा राजनीतिक है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को बताया कि हम आपके सैन्य ठिकानों को लक्षित नहीं करना चाहते हैं। 

05:30 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कानपुर में दूसरे परिवार से मिला। मैं कहता हूं जो हुआ गलत हुआ। सभी ने निंदा की। जब भी मैं सेना के किसी व्यक्ति से मिलने के दौरान हाथ मिलाता हूं तो मुझे पता लग जाता है कि यह टाइगर है। सेना का जवान देश के लिए लड़ने-मरने के लिए तैयार रहता है। सेना का प्रयोग करने से पहले सरकार के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति होनी चाहिए। सेना को आजादी देनी पड़ती है। 

05:27 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम हमले की हर किसी ने निंदा की ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही विपक्ष सरकार और सेना के साथ था। विपक्ष के नाते हम एकजुट होकर सरकार के साथ थे। मैं करनाल में नरवाल के घर गया। मैंने उनका दुख महसूस किया। 
 

05:21 PM, 29-Jul-2025
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पहलगाम हमले ने देश को झकझोर दिया। भारत की सेना को पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। केवल 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले के आतंकी मारे गए। हमले के बाद पीएम मोदी ने आतंकवाद को कड़ा जवाब देने का संकल्प लिया। हमने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाने पर लिया। पाकिस्तान ने घुटने टेककर संघर्ष विराम की भीख मांगी। इसके बाद संघर्ष विराम हुआ। ऑपरेशन सिंदूर एक विराम है। पूर्ण विराम नहीं। विपक्ष कह रहा है कि ट्रंप ने यह कहा, वो कहा। विपक्ष को अपने पीएम पर भरोसा नहीं है। भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत किया है। विपक्ष कह रहा है कि विदेश नीति फेल हो गई है, यह पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोलता है। प्रतिनिधिमंडल में विदेश गए एक विपक्षी सांसदों को विपक्ष ने किनारे लगा दिया। एक सांसद ने तो मौन व्रत ले लिया। यह कांग्रेस के हालात हैं। भारत सुनने वाला नहीं आज नेतृत्व करने और बोलने वाला देश है। 
 

05:00 PM, 29-Jul-2025
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सटीकता से जवाब दिया तो सीजफायर की घोषणा किसने की? भारत को यह सूचना क्यों अमेरिका के राष्ट्रपति से मिली? भारत की विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। विश्व गुरु का जो माहौल देश-विदेश में बन रहा है, यह पूरी तरह से फेल है। आईएमएफ, विश्व बैंक, एडीबी ने पाकिस्तान को ऋण दिया है। यूएनएससी में आतंकवाद विरोधी समिति का उपाध्यक्ष बना दिया गया। इससे साफ है कि भारत की विदेश नीति फेल है। अगर चीफ डिफेंस स्टाफ ने यह बात कही कि हमारे लड़ाकू विमान गिरें हैं तो कल को इनकी संख्या पता लग ही जाएगी। विमान क्यों गिरे, यह सरकार बताए। सरकार यह बात जानती ही नहीं थी कि चीन पाकिस्तान का समर्थन कर रहा था। यह इंटेलीजेंस फेलियर था। भारत का रक्षा बजट बढ़ाकर तीन फीसदी किया जाए। अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाए। 

04:56 PM, 29-Jul-2025
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सेना ने हमेशा मातृभूमि की रक्षा की है। सेना हमारा अभिमान और सम्मान है। पहलगाम आतंकी हमला भारत की सुरक्षा पर आघात था। सरकार बताए कि आखिरकार पहलगाम में घटना क्यों घटी? क्या भारतीय की जान की कोई कीमत नहीं है। पहलगाम घटना के लिए सरकार जिम्मेदार है। जब पहलगाम हमला हुआ तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत में थे। पहलगाम के अलावा 60 अन्य जगह आतंकियों के निशाने पर थे। 

04:52 PM, 29-Jul-2025
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि बॉर्डर पर रहने वाले लोगों के बारे में कोई नहीं सोचता। जंग में लोगों का नुकसान होता है। बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को कोई मुआवजा या मदद नहीं मिलती। सरकार बॉर्डर बंद कर देती है तो छोटे दुकानदारों का नुकसान होता है। जबकि बड़े कारोबारियों का काम चलता है। सीमापार से ड्रोन और हथियार आ रहे हैं। कानून-व्यवस्था बदहाल हो गई है। स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पहलगाम में सुरक्षा में चूक हुई है। भारत-पाकिस्तान मैच हो सकता है तो दलजीत दोसांझ की मूवी क्यों नहीं चल सकती? 

04:32 PM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गृह मंत्री ने कई सारे मुद्दों पर बात की। लेकिन उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर कोई बात नहीं की। हमले के वक्त मैं श्रीनगर में था तो प्रमुख सचिव ने मुझे दुर्घटना की जानकारी दी। पहले हमें लगा कि कुछ छोटा मोटा होगा, लेकिन बाद में हमें पता लगा कि यह बड़ा आतंकी हमला है। हमले से पहले खुफिया के पास जानकारी थी। जब सरकार ने पर्यटकों से कहा है कि वहां घूमने जाएं तो उनको सुरक्षा मुहैया कराना आपका दायित्व नहीं है। 

04:03 PM, 29-Jul-2025
डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें की, लेकिन कोई भी तथ्यात्मक बात नहीं थी। भाजपा हमेशा नेहरू, इंदिरा, राजीव और राहुल गांधी के बारे में ही बात करती है। भाजपा बस बड़े-बड़े दावे करती है। पहलगाम हमले को लेकर आतंरिक रिपोर्ट के बावजूद वहां कोई सुरक्षा बल नहीं था। सरकार कहती है कि इंदिरा गांधी गलत थी, नेहरू गलत थे। जब मसूद अजहर को छोड़ा गया तो पीएम अटल बिहारी थे। यह भारत की कूटनीतिक असफलता थी। 

03:54 PM, 29-Jul-2025
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 1972 से लेकर 2007 तक कांग्रेस ने मानेक शॉ को पेंशन तक नहीं दी। कांग्रेस आर्मी चीफ की इज्जत नहीं करती है। 1962 में कांग्रेस ने नेहरू के चचेरे भाई कौल को असम नेपा का हेड बनाया। उस युद्ध में हमारे खिलाफ अमेरिका और चीन थे। जब हम हार गए तो कौल भाग आया। नेहरू ने उस युद्ध में वायुसेना का उपयोग नहीं करने दिया। कांग्रेस ने 1962,1965 और 1971 में कितने एयरक्राफ्ट गिरे यह कभी नहीं बताया। 1948 से पाकिस्तान को आईएमएफ लोन देता रहा, कांग्रेस ने कभी विरोध नहीं दिया। अग पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऋण का विरोध किया। भाजपा के लिए एक-एक नागरिक महत्वपूर्ण है। हर आतंकी को मिट्टी में मिलाएंगे। पीओके को भारत में मिलाएंगे। 

03:47 PM, 29-Jul-2025
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पाकिस्तान को जिन्ना और लियाकत अली ने बनाया। जब लियाकत अली जब देश का कट्टर नागरिक होना चाहता था तो नेहरू ने अपनी बहन विजय लक्ष्मी पंडित को मॉस्को राजदूत बनाया तो लियाकत अली दुखी हुआ और उसने भारत को बांट दिया। यही परिवारवाद कांग्रेस को यहां तक ले आया। कांग्रेस के 40 सांसद रूस के लिए मुखबिरी करते थे। 

03:19 PM, 29-Jul-2025
खरगे ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि हम पाकिस्तान की निंदा करते रहे हैं, लेकिन हम इधर निंदा करते हैं और आप जाकर उनकी दावत में जाकर उन्हें गले लगा लेते हैं। आप खुद ही गलती करते हैं और दूसरों को पाठ पढ़ाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। हमारी पार्टी का देश के विकास में बड़ा योगदान है, लेकिन आपके पास एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं है। आप पंडित नेहरू को बहुत कोसते हैं। सच बताइए। गृह मंत्री पहलगाम हमले से पहले जम्मू कश्मीर में सुरक्षा हालात की समीक्षा करने गए थे और उन्होंने कहा था कि कश्मीर में सुरक्षा ट्रिपल कर दी गई है, अगर ऐसा है तो पहलगाम में आतंकी कहां से आए? हमले से सिर्फ तीन दिन पहले प्रधानमंत्री ने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। मैंने पहले भी पूछा था, लेकिन जवाब नहीं मिला कि क्या आपके पास आतंकी हमले की सूचना थी? 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हमला हुआ, लेकिन सरकार कह रही है कि जो कुछ हमने किया, वो सही किया। राहुल गांधी ने पहलगाम हमले को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की, लेकिन सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सरकार को बहुत अहंकार है। जवाब देने की फुर्सत नहीं है, लेकिन लोगों को गले पड़ने की फुर्सत है। 1962 में भारत-चीन युद्ध चल रहा था, तब चंद सांसदों की मांग पर विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने बुलाया और कहा कि देश की जनता को ये पता चलना चाहिए, लेकिन आप मना कर देते हैं। हमले के बाद प्रधानमंत्री बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे थे। 24 अप्रैल को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, उसमें भी पीएम मोदी नहीं आए और सऊदी अरब से आकर बिहार चुनाव प्रचार करने चले गए। क्या प्रधानमंत्री की यही गंभीरता है?

02:48 PM, 29-Jul-2025
प्रियंका गांधी ने कहा कि 'मुंबई हमले में शामिल सभी आतंकियों को उसी वक्त मारा गया था। गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया था। हमारी जवाबदेही थी देश की जनता के प्रति। देश जवाब चाहता है कि 22 अप्रैल के दिन क्या हुआ और क्यों हुआ। सरकार अपनी पीठ थपथपाती रहती है। संसद में झूठ बोलती है। हम हमले के वक्त एकजुट हुए। देश पर हमला होगा तो हम सभी आपका समर्थन करेंगे। सेना पर हमें गर्व है कि उन्होंने वीरता से लड़ाई लड़ी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय को हमारे प्रधानमंत्री चाहते हैं। ओलंपिक के मेडल का भी श्रेय लेते हैं, लेकिन सिर्फ श्रेय लेने से नहीं होता, जिम्मेदारी भी लेनी होती है। देश के इतिहास में पहली बार हुआ कि जंग होते-होते ही रुक गई और रुकावट का एलान हमारी सरकार और सेना नहीं करती बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति करते हैं! ये सरकार की गैरजिम्मदेारी है।'

'आज गृह मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा चारा ही नहीं थी लेकिन आपने शरण दी ही क्यूं? नेहरू गांधी, इंदिरा गांधी ने क्या किया। यहां तक कि मेरी मां के आँसू तक चले गए, लेकिन ये जंग क्यों रुकी इसका जवाब नहीं दिया। मेरी मां के आंसू तब गिरे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया। मैं आज पहलगाम हमले के पीड़ितों की बात इसलिए कर रही हूं क्योंकि मैं उनका दर्द समझती हूं। हमारी कूटनीति विफल रही है। तभी पाकिस्तान के जनरल राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठकर लंच कर रहे थे। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा क्या प्रधानमंत्री लेंगे? अगर ऑपरेशन सिंदूर में जहाजों का नुकसान नहीं हुआ तो सदन में बताने में क्या हर्ज है? ये सरकार सवालों से बचती है, इसकी राजनीतिक कायरता बेमिसाल है। इनके दिल में जनता के लिए कोई जगह नहीं हैं, सब राजनीति, पीआर और प्रचार है। बहुत समय हो गया बस प्रचार में ही लिप्त हैं। जो पहलगाम में हुआ, उससे हर देशवासी के दिल पर चोट पहुंची है। इसलिए मैं आज यहां खड़े होकर एक आखिरी बात करना चाहती हूं। इस सदन में लगभग सभी के पास सुरक्षा है। हम जहां भी जाते हैं हमें सुरक्षा मिलती है। उस दिन पहलगाम में 26 परिवार उजड़ गए। 26 बेटे, पति, पिता गुजर गए। उनमें से 25 भारतीय थे। जितने भी लोग बायसरन घाटी में थे उनके लिए कोई सुरक्षा नहीं थी। आप कितने भी ऑपरेशन कर डालें आप इस सच्चाई से नहीं छिप सकते।' 

इसके बाद प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 25 भारतीयों के नाम लिए और अपना वक्तव्य समाप्त किया। 

02:36 PM, 29-Jul-2025
प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार टीआरएफ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'टीआरएफ ने कई आतंकी हमले किए, लेकिन 2023 में उसे आतंकी संगठन घोषित किया गया। एक संगठन इतना बड़ा हमला करता है और सरकार को पता नहीं चला? हमारी एजेंसियां हैं, इनकी जिम्मेदारी कौन लेगा, क्या किसी ने इस्तीफा दिया? खुफिया विभाग गृह मंत्रालय के तहत आता है, क्या गृह मंत्री ने इसकी जिम्मेदारी ली। इतिहास की बात आप करते हैं, मैं वर्तमान की बात करूंगी। 11 साल से तो आपकी सरकार है, आपकी कोई जिम्मेदारी है कि नहीं।'

02:30 PM, 29-Jul-2025
लोकसभा में प्रियंका गांधी ने पूछा- पहलगाम हमले की जिम्मेदारी किसकी है?
लोकसभा में प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि 'सबसे पहले मैं उन सैनिकों, जवानों को नमन करना चाहती हूं, जो दुर्गम क्षेत्रों में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। 1948 से लेकर अब तक हमारे देश की अखंडता की रक्षा करने में उनका बड़ा योगदान है। हमारी आजादी अहिंसा के आंदोलन से हासिल हुई, लेकिन उसे कायम रखने में हमारी सेना का बहुत बड़ा योगदान है। कल मैं सदन में सभी के भाषण सुन रही थी। रक्षा मंत्री के भाषण को सुनते हुए एक बात मुझे खटकी कि सारी बातें कर ली। इतिहास का पाठ भी पढ़ा दिया, लेकिन एक बात छूट गई कि 22 अप्रैल 2025 को जब 26 नागरिकों को उनके परिजनों के सामने खुलेआम मारा गया तो ये हमला कैसे हुआ क्यों हुआ?'

'आतंकी बायसरन घाटी में क्या कर रहे थे? कुछ समय से हमारी सरकार प्रचार कर रही थी कि कश्मीर में शांति है। प्रधानमंत्री ने भी कहा कि वहां अमन चैन और शांति का वातावरण है। इसी बीच कानपुर के नौजवान शुभम द्विवेदी ने तय किया कि वे कश्मीर जाएंगे। छह महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। 22 अप्रैल 2025 को बायसरन घाटी में मौसम अच्छा था। हर रोज हजारों लोग पहुंचते थे तो उस दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुभम अपनी पत्नी के साथ एक स्टॉल पर खड़े थे। तभी चार आतंकी जंगल से निकलते हैं और शुभम को उनकी पत्नी के सामने मार देते हैं। इसके बाद एक घंटे तक लोगों को चुन-चुनकर मारते हैं। शुभम की पत्नी घबराकर वहां से भागती है तो वहां पता चलता है कि तमाम लोग भाग रहे थे। जब एक घंटे तक लोगों को चुन-चुनकर मारा जा रहा था तो उन्हें एक सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। शुभम की पत्नी ने कहा- मैंने अपनी दुनिया को अपनी आंखों के सामने खत्म होते देखा। एक सुरक्षाकर्मी नहीं था। मैं ये कह सकती हूं कि देश ने, सरकार ने हमें वहां पर अनाथ छोड़ दिया। सुरक्षा वहां क्यों नहीं थी? क्या सरकार को मालूम नहीं था कि हजारों लोग वहां जाते हैं। लोग सरकार के भरोसे गए और सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। ये किसकी जिम्मेदारी किसकी थी?' 

02:20 PM, 29-Jul-2025
'चीन असली खतरा'
अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि 'जिस तरह से हमारी सेना ने मुकाबला किया है। सरकार को ये भी स्वीकार करना होगा कि सीजफायर के बाद भी ड्रोन आ रहे थे। सीजफायर किसके दबाव में किया गया। सीजफायर का एलान सरकार की तरफ से नहीं आया था। सोशल मीडिया से आया था। हमारे देश का क्षेत्रफल 2014 में कितना था और आज कितना है, ये देश को बताया जाना चाहिए। हमारे देश को पाकिस्तान से तो खतरा है ही, लेकिन असली खतरा चीन से है और हमारी चीन से मुकाबले की क्या तैयारी है।' 

02:10 PM, 29-Jul-2025
राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी दी
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने बताया कि 'ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकी वही हैं, जिन्होंने पहलगाम में आतंकी हमला किया। फोरेंसिक जांच से भी पुष्टि हो गई है कि ये तीनों वही आतंकी हैं। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का प्रभावी प्रदर्शन था। 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी। आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर लोगों को मारा। सीमापार से आतंकवाद के जरिए भारत को तोड़ने की लगातार कोशिश हो रही। इसके बाद पीएम मोदी ने तीनों सेनाओँ के प्रमुखों के साथ बैठक की और उन्हें भारत के निर्णायक जवाब की पूरी छूट दी ताकि आतंक के आकाओं को स्पष्ट संदेश चला जाए कि भारत कठोर कार्रवाई करेगा और हर उस हद तक जाएगा, जो जरूरी होगा। ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने से पहले हमारी सेनाओं हर पहलू पर गहराई से अध्ययन किया। जिसमें आतंकियों को निशाना बनाया जाए और आम नागरिकों को कोई नुकसान न होने पाए। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी और उनके हैंडलर मारे गए हैं।'

02:05 PM, 29-Jul-2025
गृह मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले को खुफिया विभाग की चूक माना, लेकिन सरकार को ये बताना चाहिए कि ये चूक क्यों हुई? ये सरकार की विफलता है। सांसदों ने कई बार ये सवाल पूछा कि संघर्षविराम किसके कहने पर रोका गया। एक तरफ आजादी का ढिंढोरा पीटा जा रहा है और दूसरी तरफ हमारी संप्रभुता पर हमला हो रहा है। समाजवादी सरकारों ने हमेशा बताया है कि असली चुनौती कहां से मिल रही है। हमारी सीमाओं का अतिक्रमण हो रहा है। पाकिस्तान के पीछे कौन है? हमें चीन से बड़ा खतरा है। सरकार को आर्थिक नीतियों को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए। आर्थिक मामलों में सरकार पूरी तरह से फेल हो रही है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। सरकार को अपनी राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक नीतियों पर जरूर पुनरीक्षण करना जरूरी है। पाकिस्तान की सीमा से आतंकवाद का खतरा रहता ही है, लेकिन दूसरी सीमाओं से भी लगातार खतरा है।

01:57 PM, 29-Jul-2025
सत्ता पक्ष के लोगों को मैंने सुना, ये लोग उत्तेजित भाषा में बोल रहे थे। लेकिन ये लोग जनता की उत्तेजना का फायदा उठाते हैं। पहलगाम हमले के वक्त पर्यटक पूछ रहे थे और हम सभी के मन में सवाल था कि पहलगाम में कोई सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं था? जो लोग पहलगाम गए, वो सरकार के भरोसे पर आश्वासन पर गए थे। इस सुरक्षा में चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? हालांकि पूरा देश जानता है कि किसी ये जिम्मेदारी है। हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले लोग सीमाएं सुरक्षित रखते हैं, लेकिन सरकार को जनता को ये बताना चाहिए कि हमारे भारत का क्षेत्रफल क्या है। जो सवाल पर्यटक पूछ रहे थे कि कुछ लोगों को चाकचौबंद सुरक्षा दी जाती है, जो बाद में ठग साबित होते हैं, लेकिन पहलगाम की रक्षा क्यों नहीं की गई?

01:51 PM, 29-Jul-2025
अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलना शुरू किया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बोलते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफ की और उन्होंने भारतीय सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी फौज पर गर्व है। जब सेना ने ऑपरेशन शुरू किया तो पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। न सिर्फ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और पाकिस्तानी एयरबेस को भी ध्वस्त किया। उस दौरान मीडिया चैनल देखकर लगा कि कराची हमारा हो गया है और लाहौर हमारा हो गया है। ऐसा लग रहा था कि पीओके हमारा हो जाएगा। हालांकि सरकार के इंजन मुझे टकराते दिखते हैं, लेकिन पीओके मामले में सभी इंजन एक दिखते हैं। क्या कारण था कि सरकार पीछे हट गई। हमें उम्मीद थी कि सरकार सीजफायर का एलान करेगी, लेकिन इनकी दोस्ती बहुत गहरी है कि इन्होंने अपने मित्र से कहा कि आप ही सीजफायर का एलान कर दीजिए। 

01:25 PM, 29-Jul-2025
डीएमके सांसद कनिमोझी ने ऑपरेशन सिंदूर पर रखी बात
गृह मंत्री अमित शाह के बाद डीएमके सांसद कनिमोझी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलना शुरू किया। कनिमोझी ने कहा कि गृह मंत्री की बातों से लगता है कि हम देशभक्त नहीं है, लेकिन हमने इस देश को कभी असफल नहीं होने दिया। ऑपरेशन सिंदूर पर सभी दलों ने सरकार का समर्थन किया। आप पंडित नेहरू के बारे में ज्यादा बात करते हैं, उतना तो कांग्रेस भी उनके बारे में नहीं सोचती। 
 

01:25 PM, 29-Jul-2025
'आप आतंकियों को वीजा देकर बुलाते थे'
गृह मंत्री ने अपना वक्तव्य समाप्त करते हुए आखिर में कहा कि 'आप कहते हैं कि आतंकी घुस गए, लेकिन आपके समय में घुसने की जरूरत ही नहीं थी, आप तो वीजा देकर बुलाते थे। पोटा रद्द करने वाले को मोदी जी की आतंक रोधी नीति पसंद नहीं आएगी। मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टोलेरेंस की नीति है और हम विजयी होकर रहेंगे। मैं एक बार फिर सेना और सुरक्षाबलों को उनके पराक्रम के लिए धन्यवाद देता हूं।'
 

01:20 PM, 29-Jul-2025
बाटला हाउस एनकाउंटर पर सलमान खुर्शीद के बयान का किया जिक्र
'मैंने एक दिन सलमान खुर्शीद के बयान को सुना कि उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी बाटला हाउस एनकाउंटर पर रो पड़ीं। अरे शहीद मोहनलाल के लिए रोना था। आप कहेंगे तो कल सलमान खुर्शीद के उस बयान को संसद में दिखा देंगे। दाउद इब्राहिम कासकर 1986 में भागा तब कांग्रेस सरकार थी, सैयद सलाहुद्दीन भागा तब इनकी सरकार, टाइगर मेमन, रियाज भटकल, इकबाल भटकल, मिर्जा शादाब बेग जैसे लोग भागे तब कांग्रेस की ही सरकार थी। हम जनता, संसद और देश के हितों के प्रति जवाबदेह होते हैं। मैं यूपीए सरकार और हमारी सरकार के कामकाज का लेखाजोखा रखना चाहता हूं। यूपीए सरकार में कश्मीर में जो आतंकी घटनाएं हुई, उनमें मोदी सरकार में कमी हुई। सुरक्षाबलों की मृत्यु यूपीए में 1060 थी और हमारे समय में आधी रह गई। मैं कहता हूं कि अनुच्छेद 370 ने कश्मीर में आतंकवादी इकोसिस्टम को तबाह कर दिया है। एक जमाना था 10 हजार लोगों के जनाजे निकलते थे, अब जो मारा जाता है, उसे वहीं दफना दिया जाता है। आतंकियों का महिमामंडन करने की इजाजत मोदी सरकार में नहीं है। आतंकियों के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बार काउंसिल को सस्पेंड करके फिर से चुनाव कराए गए हैं। आज कश्मीर में पत्थरबाजी की कोई घटना नहीं होती है। पहले पत्थरबाजी में आम लोगों की मौत होती थी, आज जीरो है। एक समय में हुर्रियत के नेताओं के यहां चर्चा करते थे। हमने सब पर बैन लगाया और जेल में डाला। हुर्रियत आतंकियों के समर्थक हैं हम उनसे कोई बात नहीं करेंगे। पंचायत चुनाव में 98 प्रतिशत चुनाव हुआ। 2019 के बाद कई आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया।' 

01:05 PM, 29-Jul-2025
'पोटा को रद्द करके आतंकियों को बचाया गया'
'2002 में अटल जी की सरकार थी और आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एनडीए सरकार पोटा कानून लेकर आई। पोटा कानून का विरोध किसने किया, कांग्रेस पार्टी ने किया। हमें मजबूरन संयुक्त सत्र बुलाना पड़ा, तब पोटा कानून पारित किया गया। आज भी मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं आप किसे बचाना चाहते थे। पोटा को रोककर आप अपना उल्लू सीधा करके आतंकियों को बचाना चाहते थे। जब इनकी सरकार आई तो इन्होंने पोटा कानून रद्द कर दिया। मैं पूछता हूं कि किसके फायदे के लिए कांग्रेस ने पोटा कानून रद्द किया। 2004 में पोटा कानून खत्म हुआ और 2005 में अयोध्या में रामलला के टेंट पर हमला हुआ। इसी तरह कई आतंकी हमले हुए जिनमें कई आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई होती है लेकिन सवाल ये है कि इन्होंने 27 जघन्य हमले हुए और 1000 के करीब लोग मारे गए। आपने क्या किया? जवाब दीजिए इन्होंने क्या किया? ये बस पाकिस्तान डोजियर भेजते रहे। हमारे समय में जो भी आतंकी घटनाएं हुईं वो पाक प्रेरित और कश्मीर केंद्रित हुई हैं। इनके अलावा देश में कोई आतंकी घटना नहीं हुई।' 

01:00 PM, 29-Jul-2025
चीन के हमले का गृह मंत्री ने किया जिक्र
गृह मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि 'कल कुछ कांग्रेस सदस्य चीन का सवाल पूछ रहे थे। मैं पूछना चाहता हूं 1962 के युद्ध में क्या हुआ। 30 हजार वर्ग किलोमीटर हिस्सा चीन को दे दिया गया। उस वक्त भी ऐसी चर्चा हुई थी, तब जवाहरलाल नेहरू ने क्या जवाब दिया कि वहां घास का एक तिनका भी नहीं उगता है तो उसका क्या करना है। इस पर एक सदस्य ने कहा कि आपके सिर पर भी एक बाल नहीं है, उसे भी चीन को दे दें क्या?'

'अमेरिका ने प्रस्ताव दिया था कि चीन को सुरक्षा परिषद में नहीं लिया जाए, लेकिन पंडित नेहरू ने कहा कि हम ये स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि चीन महान देश है। लेकिन आज चीन सुरक्षा परिषद में है, लेकिन हमें आने नहीं दे रहा है। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से क्या एमओयू किया था। जब हमारे सैनिक चीन की आंख में आंख डालकर बैठे थे, तब राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ बैठक कर रहे थे।' 

12:54 PM, 29-Jul-2025
'शिमला समझौते में हम पीओके मांगना ही भूल गए'
'10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन किया और शाम 5 बजे हमने इस संघर्ष को विराम दिया। कल विपक्ष सवाल उठा रहे थे कि आप इतनी अच्छी पोजीशन में थे तो क्यों रोक दिया? मैं बताना चाहता हूं कि युद्ध के कई परिणाम होते हैं और सोच समझकर फैसले करने होते हैं। 1948 में पंडित नेहरू ने युद्धविराम कर दिया और मैं कहता हूं कि पीओके के लिए पंडित नेहरू जिम्मेदार हैं। 1960 में सिंधु जल पर भौगोलिक और रणनीतिक रूप से हम बेहद मजबूत थे, लेकिन उन्होंने 80 प्रतिशत भारत का पानी पाकिस्तान को दे दिया। 1965 की लड़ाई में हाजी पीर जैसी जगह पर हमने कब्जा किया था 1966 में उसे लौटा दिया। 1971 के युद्ध में 93 हजार युद्धबंधी हमारे पास थे और 15 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हमारे पास था। शिमला में जब समझौता हुआ तो पीओके मांगना ही भूल गए। 15 हजार वर्ग किलोमीटर की जीती हुई भूमि भी वापस दे दी। युद्ध अपराध न्ययाधिकरण बनना था, नहीं बना। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों पर मुकदमा चलना था, लेकिन नहीं चला। सैम मानेकशॉ ने कहा है कि भुट्टो ने भारत के नेतृत्व को मूर्ख बनाया। ये हमें सिखा रहे हैं। आप तो पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हो। क्या अधिकार है आपको पूछने का, कोई अधिकार नहीं है। देश के पूर्व गृहमंत्री कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने हमला नहीं किया। इन्हें कोई अधिकार नहीं है सवाल पूछने का।'

12:46 PM, 29-Jul-2025
ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब किया
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'हमने पाकिस्तानी डीजीएमओ से बात की और उन्हें हमारी कार्रवाई की जानकारी दी। ये मनमोहन सरकार नहीं कि मुंबई हमला हुआ तो हम चर्चा करते रहे। ये मोदी सरकार है, जो तुरंत कार्रवाई करती है। हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया और पाकिस्तान ने अपने ऊपर हमला माना। दूसरे दिन आतंकियों का जनाजा हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना के अफसर और अधिकारी शामिल हुए। इसने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में एक्सपोज कर दिया कि पाकिस्तान में आतंकवाद सरकार से वित्तपोषित है। पाकिस्तान ने हमारे सैन्य अड्डों पर हमला किया लेकिन हमें कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने सैन्य अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया गया। इनमें से आठ एयरबेस को इतनी सटीकता से निशाना बनाया गया कि उनकी एयर डिफेंस धरी की धरी रह गई।' 

12:42 PM, 29-Jul-2025
गृह मंत्री ने बताया पहलगाम आतंकी हमले के बाद का पूरा घटनाक्रम
अमित शाह ने कहा कि 'मैं पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में घटनाक्रम बताना चाहता हूं। मुझे लगा कि कल रक्षा मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी समर्थन में भाषण देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और विपक्ष ने कई सवाल उठाए। मैं बताना चाहता हूं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। हमने उसी वक्त मैं श्रीनगर के लिए निकल गया। रात को ही सुरक्षाबलों की बैठक कर आतंकियों को भागने से रोकने की व्यवस्था की। 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक हुई, जिसमें सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला किया। हमने अटारी पर एकीकृत जांच चौकी को सस्पेंड कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा। पाकिस्तानी उच्चायुक्त के सलाहकारों को अवांछित किया और कई को वापस भेजा। साथ ही सुनिश्चित किया कि आतंकियों और उनके आकाओं को उचित जवाब दिया जाएगा।'

'कल गोगोई जी ने कहा कि पीएम मोदी हमले के वक्त विदेश दौरे पर थे, लेकिन जब राहुल गांधी गए थे, तब वहां कोई नहीं था। बिहार में चुनाव कार्यक्रम करने पर पीएम मोदी के जाने पर बताना चाहूंगा कि ऐसे हमले के समय प्रधानमंत्री को जनता की भावनाओँ के अनुरूप जवाब देना होता है। प्रधानमंत्री ने बिहार की जनसभा में इस पर आतंकियों को कड़ा संदेश दिया और आंतक के आकाओं की कमर तोड़ने की बात कही। अब पीएम मोदी के भाषण में जिसे चुनावी भाषण दिखता है तो ये उनकी समझ पर गंभीर सवाल है।'

'इसके बाद 30 अप्रैल को सीसीएस की बैठक हुई उसमें सशस्त्र बलों को पूर्ण ऑपरेशन की आजादी दी गई। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ। 7 मई को रात को 1 बजकर चार मिनट से एक बजकर 24 मिनट तक चला और पाकिस्तान को नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इससे बड़ा संयमित हमला नहीं हो सकता। दुनियाभर में युद्ध हो रहे है, जिनमें आम नागरिक मर रहे हैं, लेकिन हमारे हमलों में एक भी आम नागरिक नहीं मारा गया। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक में हमने पीओक में एक तरह से अपने ही हिस्से में हमला किया पर इस बार 100 किलोमीटर अंदर घुसकर पाकिस्तान पर हमला किया। आतंकियों के हमले में जो मारे गए हाफिज मोहम्मद जमील, मुदस्सर खादियान, याकूब मलिक, मोहम्मद हमजा जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसन, अब्दुल मलिक, नोएल मलिक आदि आतंकी मारे गए। ये जो नाम मैंने पढे हैं, उनमें से आठ ने यूपीए सरकार में आतंकी हमले किए। कम से कम 100 से अधिक लोगों ने हमारी सेना ने मार डाला है।'

12:30 PM, 29-Jul-2025
चिदंबरम के बयान पर गृह मंत्री ने उठाए सवाल
अमित शाह ने पी.चिदंबरम के बयान पर कहा 'मुझे एक दुख हुआ कि कल इस देश के पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए? ये कब उठाया, जब संसद में चर्चा होने वाली थी। क्या कहना चाहते हैं, क्या पाकिस्तान को बचाना चाहते हैं। इससे आपको क्या मिलेगा? बता दूं कि तीन में से दो के पाकिस्तानी वोटर कार्ड मिले हैं। ढोक से जो चॉकलेट मिलीं, वो भी पाकिस्तान में बनीं थी। जब चिदंबरम ये सवाल उठा रहे हैं तो इस देश का पूर्व गृहमंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं। चिदंबरम पाकिस्तान पर हमले पर भी इससे सवाल खड़ा कर रहे हैं। जब पूरी दुनिया में हमारे सांसद गए और सभी ने माना कि पाकिस्तान ने हमला किया, लेकिन पाकिस्तान को बचाने का ये षडयंत्र आज देशवासी जान रहे हैं। आप बच नहीं पाएंगे।'

12:26 PM, 29-Jul-2025
आतंकियों के मददगारों ने भी की पुष्टि
'पहलगाम आतंकी हमले की जांच हमने तुरंत एनआईए को सौंपी, जो दुनिया की मानी हुई जांच एजेंसी है। जांच में मृतकों के परिजनों, पर्यटकों, खच्चर संचालकों, विभिन्न दुकान में काम करने वाले लोगों समेत 1055 लोगों से पूछताछ की गई और इसे वीडियो रिकॉर्ड किया गया। बाद में इसके आधार पर स्केच बनाया गया। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने बताया कि तीन आतंकी हमले से पहले बैसारण के ढोक इलाके में आए थे। दो ने काली पोशाक पहनी थी और एक ने छद्म वेश धरा हुआ था। वो कुछ सामान लेकर वहां से चले गए। इसके बाद स्केच बनाया गया। गिरफ्तार लोगों ने ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों की पहचान करके पुष्टि की है कि ये वही आतंकी थे। हमले में दो एके-47 एक एम कार्बाइन का प्रयोग किया गया था।' 

12:22 PM, 29-Jul-2025
'अब कोई आतंकी पहलगाम जैसी हिमाकत नहीं करेगा'
अमित शाह ने कहा 'इन आतंकियों के आका कैसे मारे गए, इसके बारे में भी बताऊंगा। मुझे लगा कि जब ये सूचना सुनेंगे तो सत्ता-विपक्ष में खुशी की लहर छा जाएगी, लेकिन इनके तो चेहरों पर जैसे स्याही पड़ गई है। आतंकी मारे गए हैं तो आपको इससे भी परेशानी है, ये कैसी राजनीति है? बैलिस्टिक रिपोर्ट मेरे हाथ में है। सुरक्षा विशेषज्ञों ने खुद मुझे फोन करके बताया है कि ऑपरेशन महादेव में मिली ये वही गोलियां हैं, जो पहलगाम में चलाई गईं थी। पहलगाम आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को यह बताना चाहता हूं कि मोदी सरकार ने आतंकियों को भी मारा और उन्हें भेजने वाले उनके आकाओं को भी मारा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में कोई ऐसी हिमाकत नहीं करेगा।'

12:19 PM, 29-Jul-2025
आतंकियों की राइफल्स के कारतूसों की जांच से हुई पुष्टि
अमित शाह ने कहा कि 'पहलगाम आतंकी हमला एक बजे हुआ और मैं शाम साढ़े पांच बजे श्रीनगर में उतर चुका था। 23 अप्रैल को एक सुरक्षा मीटिंग की गई, सभी सुरक्षाबलों के साथ इस बैठक में ये तय किया गया कि पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी पाकिस्तान भाग न पाएं और हमने इसकी व्यवस्था की। हमें दाचिगाम में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला। मई से 22 जुलाई तक इस सूचना की पुष्टि की कोशिश की गई। सेना, सीआरपीएफ और आईबी के अधिकारी आतंकियों के सिग्नल पाने के लिए घूमते रहे। हमें जब सिग्नल मिल गए तो आतंकियों को घेरा गया। कुल मिलाकर कल जो ऑपरेशन हुआ, उसमें हमारे निर्दोष नागरिकों को मारने वाले तीनों आतंकी मौत के घाट उतार दिए गए। सुलेमान उर्फ फैजल जट, अफगान और जिब्रान नामक आतंकियों ने ही पहलगाम आतंकी हमला किया। जिन लोगों ने इन आतंकियों को मदद की थी, उनसे भी पहचान कराई गई कि ये ही पहलगाम में हमला करने वाले आतंकी थे। साथ ही घटनास्थल से मिले कारतूस की एसएफएल जांच कराई गई। कल के ऑपरेशन में मिले कारतूस की भी जांच की गई और राइफल्स को चंडीगढ़ भेजकर भी जांच कराई गई। इन सभी जांच में तय हो गया कि ये तीनों वही आतंकी थे।'

12:09 PM, 29-Jul-2025
अमित शाह बोले- पहलगाम आतंकी हमला करने वाले तीनों आतंकी मारे गए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के घटनाक्रम में मारे गए और घायल लोगों के प्रति भी संवेदना प्रकट की। अमित शाह ने कहा कि 'पहलगाम जैसी घटना पर चर्चा भी होनी चाहिए और चिंता भी होनी चाहिए। मैं पूरे देश को ऑपरेशन महादेव की जानकारी देना चाहता हूं। कल तीन आतंकवादी सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में मारे गए हैं। इनमें से सुलेमान लश्कर ए तैयबा का कमांडर था और पहलगाम हमले में लिप्त था। इसके सबूत हमारी एजेंसियों के पास हैं। बाकी दोनों आतंकी भी ए ग्रेड आतंकी थे। मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं जिन्होंने बैसारण घाटी में हमारे लोगों को मारा था, ये तीनों आतंकी वही थे और तीनों को मारा गया है।'
 

12:05 PM, 29-Jul-2025
'राहुल गांधी अधिकृत कांग्रेस में मनीष तिवारी और शशि थरूर जैसे सांसदों को बोलने नहीं दिया'
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा में एक बात तो स्पष्ट दिखती है कि राहुल अधिकृत कांग्रेस ने उन कांग्रेसी सांसदों को जो इस लायक थे कि देश का प्रतिनिधित्व कर सकें, जिनकी क्षमता, अनुभव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधि के रूप में उन्हें दुनिया भर में भेजा, लेकिन संसद में उनकी आवाज़ नहीं सुनी गई। राहुल अधिकृत कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को संसद में बोलने नहीं दिया, उन्हें बोलने के लायक नहीं समझा... राहुल अधिकृत कांग्रेस को ऑपरेशन सिंदूर पर सिर्फ़ राजनीति करनी थी, बार-बार यही पूछना था कि कितने विमान गिरे, एक भी कांग्रेसी सांसद ने नहीं पूछा कि भारत ने पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचाया, कितने आतंकवादी मारे, कितने आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त किए... यह दिखाता है कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है।'


11:17 AM, 29-Jul-2025
राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण मामले पर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। 


11:01 AM, 29-Jul-2025
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

10:35 AM, 29-Jul-2025
रक्षा मंत्री के बयान पर शिवसेना सांसद बोले- इसकी निंदा की जानी चाहिए
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन की चर्चा से पहले महाराष्ट्र से निर्वाचित शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल लोकसभा में कहा कि हमारा इरादा पीओके लेने का नहीं था। यह बहुत गंभीर बात है। भाजपा ने पहले भी बार-बार कहा है कि वह पीओके लेगी। यह स्पष्ट है कि यह सरकार पाकिस्तान से लड़ना नहीं चाहती; वे 'अखंड भारत' नहीं बनाना चाहते और पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्र को वापस नहीं लेना चाहते। इस बयान की निंदा की जानी चाहिए।

09:55 AM, 29-Jul-2025
कांग्रेस सांसद ने सेना के ऑपरेशन महादेव और पहलगाम पर पूछे तीखे सवाल
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के ऑपरेशन महादेव पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "उन्होंने सेना को कई बार रोका... बहुत संभव है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल जिस आतंकवादी को अब मारा गया, उसे पहले भी मारा जा सकता था... लेकिन सेना को कार्रवाई नहीं करने दी गई, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा होनी थी। हो सकता है कि इसे आज के लिए रोक कर रखा गया हो। यह इवेंट मैनेजमेंट है। यह भी हो सकता है कि उसे पहले पकड़ा गया हो और आज मारा गया है। सवाल ये है कि उसे पहले क्यों नहीं पकड़ा जा सका? पहलगाम हमले के बाकी दोषी कहां हैं?

09:35 AM, 29-Jul-2025
पीएम मोदी पहलगाम पर सवालों के जवाब दें: कांग्रेस सांसद की मांग 
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, पूरा देश चाहता है कि पहलगाम हमले के दोषियों को सज़ा मिले। देश के 140 करोड़ लोगों का एक ही सवाल है - इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? क्या प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री? कई सवाल उठ रहे हैं... हम चाहते हैं कि पीएम मोदी इन सवालों का जवाब दें।
---------=====--------

'दुनिया के किसी नेता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने को नहीं कहा, 

कांग्रेस का सुर पाक जैसा', संसद में पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें
'दुनिया के किसी नेता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने को नहीं कहा, कांग्रेस का सुर पाक जैसा', संसद में पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें
संसद में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पाकिस्तान भलीभांति जान गया है कि भारत का हर जवाब पहले से ज्यादा तगड़ा होता है। इसलिए, 'मैं संसद में दोहराता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है।'

Jul 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए नहीं कहा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान पूरी दुनिया का समर्थन मिला, लेकिन जवानों के पराक्रम को मुख्य विपक्षी दल का समर्थन नहीं मिला। जानिए पीएम मोदी द्वारा संसद में कहीं गईं 10 बड़ी बातें... 

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान कहा, ‘पहलगाम हमला भारत को हिंसा की आग में झोंकने का एक सुविचारित प्रयास था, भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी। मैं आज देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि देश ने एकता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया।’ 

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की सेना ने 22 मिनट में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले का बदला निर्धारित लक्ष्य के साथ और तय कार्रवाई के अनुसार लिया। उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसी रणनीति बनाई जिसमें उन जगहों पर पहुंचे, जहां पहले कभी नहीं पहुंचे थे। मोदी ने अपने लगभग सौ मिनट के भाषण में कहा, ‘सेना ने पिछले 10 साल से तैयारियां कर रखी थीं, (यदि) न की होतीं तो इस तकनीक के युग में हमारा कितना नुकसान हो सकता था, इसका अनुमान (सहज) लगा सकते हैं।’ 

पीएम मोदी ने कहा कि इस अभियान के दौरान दुनिया ने पहली बार आत्मनिर्भर भारत की ताकत को पहचाना और ‘मेड इन इडिया’ ड्रोन और मिसाइल ने पाकिस्तानी हथियारों की पोल खोल दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद की घटनाएं पहले भी देश में होती थीं, लेकिन तब उनके मास्टरमाइंड निश्चिंत रहते थे और आगे की तैयारी में लग जाते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है और अब हमले के बाद उन्हें नींद नहीं आती।

सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें पता है कि भारत आएगा और मारकर जाएगा, यह ‘न्यू नॉर्मल’ भारत ने स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से तीन चीजें तय हो गईं कि अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देकर रहेंगे, कोई भी परमाणु ‘ब्लैकमेलिंग’ अब नहीं चलेगी और हम आतंकियों की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने से रोका नहीं है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से सिर्फ तीन देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘इस अभियान में दुनिया का समर्थन तो मिला, दुनिया के देशों का समर्थन मिला, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नही मिला।’

पीएम मोदी ने आरोप लगाया, ‘विपक्ष के लोग पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या में भी अपनी राजनीति तलाश रहे थे, अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए मुझ पर निशाना साध रहे थे, लेकिन उनकी ये बयानबाजी देश के सुरक्षाबलों का मनोबल गिरा रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा करके वे खबरों में तो जगह बना सकते हैं, लेकिन देशवासियों के दिलों में जगह नहीं बना सकते।’ 

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद भी कांग्रेस के नेताओं ने सेना से सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग सेना के तथ्यों की जगह पाकिस्तान के गलत प्रचार को आगे बढ़ाने में जुटे हैं, जबकि भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है।’ पीएम मोदी ने कहा कि 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई को अंजाम देने के बाद सात मई की सुबह ही सेना ने संवाददाता सम्मेलन में साफ कर दिया था कि हमारा लक्ष्य आतंकवादियों, उनके आकाओं और उनके अड्डों को ध्वस्त करना था और हमने अपना काम पूरा कर लिया। 

मोदी ने कहा कि नौ मई को पाकिस्तान ने करीब एक हजार मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने उन्हें तिनकों की तरह बिखेर दिया। उन्होंने कहा, ‘ये मिसाइलें भारत के किसी भी हिस्से पर गिरतीं तो भयंकर तबाही मचातीं। भारत ने आसमान में ही उन्हें चूर-चूर कर दिया। हर देशवासी को इस पर गर्व हो रहा है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस पर हमले का झूठ फैलाया, लेकिन मैं अगले ही दिन आदमपुर पहुंच गया और उनके झूठ को बेनकाब कर दिया।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इतने साल का सत्ता का अनुभव होने के बाद भी विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, किसी के भी बयान पर भरोसा नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जिसने इतने साल तक देश पर राज किया हो, उसे देश की व्यवस्थाओं पर भरोसा नहीं। अब कांगेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बनता और बिगड़ता है।’ 

पीएम मोदी ने अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम के हमलावरों को कल सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया, लेकिन यहां ठहाके लगाकर पूछा गया कि यह कल ही क्यों हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘क्या ऑपरेशन के लिए सावन का सोमवार खोजा गया था? क्या हो गया है इन लोगों को। हताशा और निराशा इस हद तक। पिछले कई सप्ताह से पूछ रहे थे कि पहलगाम के आतंकियों का क्या हुआ। अब हुआ तो पूछ रहे हैं कि कल क्यों हुआ।’ (भाषा के इनपुट के साथ)

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

योगिराज श्यामा चरण लाहिरी महाशय Yogiraj Shyama Charan Lahiri Mahasaya

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

जीवन मे कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो

‘‘भूरेटिया नी मानू रे’’: अंग्रेजों तुम्हारी नहीं मानूंगा - गोविन्द गुरू

कांग्रेस का पाकिस्तान को बचाने का ये षड्यंत्र देशवासी समझ चुके है - अमित शाह Amit Shah Lok Sabha

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग