Vivekananda Rock Memorial : Eknath Ranade विवेकानन्द रॉक मेमोरियल
विवेकानन्द स्मारक शिला या रॉक मेमोरियल विवेकानन्द स्मारक शिला या रॉक मेमोरियल भारत के तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समुद्र में स्थित स्मारक भुमि-तट से लगभग 500 मीटर अन्दर समुद्र में स्थित एक चट्टान पर निर्मित किया गया है। एकनाथ रानडे ने विवेकानंद शिला पर विवेकानंद स्मारक मन्दिर बनाने में विशेष कार्य किया। स्वामी विवेकानंद को इसी चट्टान पर ज्ञान प्राप्त हुआ था। साथ ही स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार, इसी चट्टान पर देवी कुमारी ने भगवान शिव की भक्ति में तपस्या की थी। स्वामी विवेकानंद की जन्म शताब्दी के अवसर पर, जनवरी 1962 में लोगों ने कन्याकुमारी समिति का गठन किया, जिसका उद्देश्य इस चट्टान पर एक स्मारक और एक पैदल यात्री पुल का निर्माण करना था। इस स्मारक को बनाने का कार्य शुरू होने पर तमिलनाडु के कैथोलिक चर्च ने इस मिशन की राह में कई रोड़े लगाए। चर्च ने इस शिला को विवेकानन्द शिला की बजाय ‘सेंट जेवियर रॉक’ नाम दे दिया और मिथक गढ़ा कि सोलहवीं शताब्दी में सेंट जेवियर इस शिला पर आये थे। शिला पर अपना अधिकार सिद्ध करने के लिए वहां चर्च के प्रतीक चिन्ह ‘क्रॉस’ की एक प्रतिमा भी स्थापित कर दी और ...