पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार , चुप भारत सरकार
- अरविन्द सीसोदिया पाकिस्तान और बांगलादेश सहित दुनिया भर में हिन्दुओं पर होने वाले अत्याचारों और शोषण के विरुद्ध भारत सरकार का प्रतिक्रिया में उतना उत्साह नहीं होता जिस की आवश्यकता है ! भारत सरकार हमेशा ही इस तरह का रोल अदा करती है जैसे उसे भारत वंशियों से कोई लेने देना ही नहीं है ! ठंडी और आधी अधूरी कोशिशें कभी भी परिणाम प्राप्त नहीं कर पाती और भारतीयों या भारतीय मूल और भारतीय पंथों के लोगों का उचित संरक्षण नहीं हो पाता जो कुल मिला कर हिंदुत्व से जुड़े लोगों पर घातक प्रभाव छोड़ रहा है ! भारत सरकार को इस और सही और जबाव देही से कोशिशें करनीं चाहिए आखिर वह ८५ प्रतिशत हिन्दुओं के वोट से ये सरकार बनती है ! पाकिस्तान का हालिया घटना क्रम ... *** इस्लामाबाद.पाकिस्तान में हिंदुओं के धार्मिक नेता लखीचंद गर्जी का अपहरण कर लिया गया है। वे बलूचिस्तान प्रांत के कलात जिले में स्थित काली माता मंदिर से जुड़े हुए हैं। उनके अपहरण की घटन...