चोर चोर , मौसेरे भाई: प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के पितामह हैं ..!
- अरविन्द सिसोदिया जिस तरह से लोक लेखा समिति के द्वारा दी जा रही सही जानकारी को रोकनें के लिए कांग्रेस ने जो तमाशा किया गया वह संसदीय लोकतंत्र में शर्मनाक है | सत्य तो साफ है की प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के पितामह हैं ..! एक नहीं अनेक मामलों में साफतौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय की संलिप्तता भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेवार है | इसमें आग में पेट्रोल का काम आय से अधिक सम्पत्ति जुटा लेने वाले मुलायम सिंह और मायावती ने उन पर चल रहे सी बी आई के प्रकरणों के दवाब में , कांग्रेस की हांजी हांजी कर एक गुलाम के रूपमें प्रस्तुत किया है | अपने को दम हिलाऊ .. की तरह ही निन्दा का पात्र बना लिया है | इससे यह तो साबित हो गया की चोर चोर मौसेरे भाई..... ------- पीएसी की गुरुवार २८.०४.२०११ को हुई हंगामेदार बैठक के बाद इसके अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी भाजपा, अन्नाद्रमुक, बीजद और वाम सदस्यों के सहयोग से 2जी स्पेक्ट्रम पर तैयार विवादास्पद मसौदा रिपोर्ट को शनिवार को समिति का कार्यकाल समाप्त होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को पेश करने की संभावना पर गौर कर रहे हैं। ...