संदेश

रानी लक्ष्मीबाई लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के परिजन इंदौर में Rani Laxmibai's family in Indore

चित्र
      Veerangana Rani Laxmibai's family in Indore 19 नवम्बर : झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है । इंदौर में रहते थे रानी लक्ष्मीबाई के बेटे, हर पल रहती थी अंग्रेजों की नजर दामोदर के बारे में कहा जाता है कि इंदौर के ब्राह्मण परिवार ने उनका लालन-पालन किया था। ग्वालियर/इंदौर। 18 जून को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि है। dainikbhaskar.com  उनके खास व्यक्ति‍त्व, गौरवशाली इति‍हास और अन्‍य पहलुओं से आपको रूबरू करा रहा है।    इतिहास की ताकतवर महिलाओं में शुमार रानी लक्ष्मी बाई के बेटे का जिक्र इतिहास में भी बहुत कम हुआ है। यही वजह है कि यह असलियत लोगों के सामने नहीं आ पाई। रानी के शहीद होने के बाद अंग्रेजों ने उन्हें इंदौर भेज दिया था। उन्होंने बेहद गरीबी में अपना जीवन बिताया। अंग्रेजों की उनपर हर पल नजर रहती थीं। दामोदर के बारे में कहा जाता है कि इंदौर के ब्राह्मण परिवार ने उनका लालन-पालन किया था। इतिहास में जब भी पहले स्वतंत्रता संग्राम की बात होती है तो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जिक्र सबसे पहले होता है। रानी लक्ष्मीबाई के परिजन आज भी ग...

महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई Rani Lakshmi Bai

चित्र
1857 की क्रांति की महानायिका महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 जून के अवसर पर जनक्रांति 1857 की महान वीरांगनाः रानी लक्ष्मीबाई अरविन्द सीसौदिया शक्ति की अवतारी वीरांगना लक्ष्मी बाई मूलतःमहाराष्ट,सतारा जिले के ‘बाई’गांव के निवासी पिता -मोरोपंत तांबे, माता -भागीरथी देवी,  बाल्यकाल स्थान-काशी ; गंगा तट जन्मतिथि - ज्यादातर जगह 19 नवम्बर और कुछ जगह 13 नवम्बर 1835,जाति - मराठा ब्राह्मण,बलिदान -18 जून 1858; कुछ पुस्तकों में 17 जून भी लिखा है।  अंतिम संस्कारकर्ता -रघुनाथ सिंह, पठान गुल मोहम्मद और रामचन्द्रजी,बलिदान स्थल - स्वर्णनाला,ग्वालियर,अंतिम शब्द - ‘हर-हर महादेव’ ‘ऊं वासुदेवाय नमः’,गद्दार - झांसी का  दीवान दुल्हाजु, अंतिम साथी - जूही, मुंदर, रघुनाथ सिंह पुत्र - दामोदर राव दत्तकपुत्र हिन्दू वीरांगनाओं की परम्परा भारतीय नारी की गौरव गाथा महामाया भगवती की अनन्य वीरता से प्रारम्भ होती है। बुद्धि के क्षैत्र में सरस्वती, अर्थ क्षैत्र में लक्ष्मी जी और शक्ति क्षैत्र में दुर्गा का सहज स्मरण हर हिन्दू को है। इसी वीरता, त्याग और बलिदान की परम्परा इस समाज...

रानी लक्ष्मीबाई : खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी..

चित्र
रानी लक्ष्मीबाई देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रानी लक्ष्मीबाई के अप्रतिम शौर्य से चकित अंग्रेजों ने भी उनकी प्रशंसा की थी और वह अपनी वीरता के किस्सों को लेकर किंवदंती बन चुकी है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम मणिकर्णिका था और लोग उन्हें मनु कह कर बुलाते थे। 19 नवंबर 1835 को वाराणसी में पैदा हुई मनु बहुत दिन तक इस दुनिया में नहीं रह सकी, लेकिन इस कम समय में ही उन्होंने अपनी वीरता का ऐसा प्रदर्शन किया कि वह युगों-युगों तक अमर हो गई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में इतिहास विभाग के प्रमुख आनंद शंकर सिंह के अनुसार लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी के भदैनी इलाके में हुआ था जो गंगा नदी के तट पर स्थित है। आनंद के अनुसार 18वीं सदी में महाराष्ट्र के कई ब्राह्माण परिवार काशी आए थे। अहिल्याबाई के काल में भी महाराष्ट्रियन ब्राह्माणों के कई परिवार काशी आए थे। उन्हीं लोगों में से एक मोरोपंत तांबे के घर मनु का जन्म हुआ। अहिल्याबाई ने ही काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। उल्लेखनीय है कि अब भी महाराष्ट्र से काफी संख्या में लोग संस्कृत पढ़ने वाराण...

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बेटे की कहानी

चित्र
  साभार डॉ ऋषि सागर जी झांसी के अंतिम संघर्ष में महारानी की पीठ पर बंधा उनका बेटा दामोदर_राव (असली नाम आनंद राव) सबको याद है. रानी की चिता जल जाने के बाद उस बेटे का क्या हुआ? वो कोई कहानी का किरदार भर नहीं था, 1857 के विद्रोह की सबसे महत्वपूर्ण कहानी को जीने वाला राजकुमार था जिसने उसी गुलाम भारत में जिंदगी काटी, जहां उसे भुला कर उसकी मां के नाम की कसमें खाई जा रही थी. अंग्रेजों ने दामोदर राव को कभी झांसी का वारिस नहीं माना था, सो उसे सरकारी दस्तावेजों में कोई जगह नहीं मिली थी. ज्यादातर हिंदुस्तानियों ने सुभद्रा कुमारी चौहान के कुछ सही, कुछ गलत आलंकारिक वर्णन को ही इतिहास मानकर इतिश्री कर ली. 1959 में छपी वाई एन केलकर की मराठी किताब 'इतिहासाच्य सहली' (इतिहास की सैर) में दामोदर राव का इकलौता वर्णन छपा. महारानी की मृत्यु के बाद दामोदार राव ने एक तरह से अभिशप्त जीवन जिया. उनकी इस बदहाली के जिम्मेदार सिर्फ फिरंगी ही नहीं हिंदुस्तान के लोग भी बराबरी से थे. आइये, दामोदर की कहानी दामोदर की जुबानी सुनते हैं – 15 नवंबर 1849 को नेवलकर राजपरिवार की एक शाखा में मैं पैदा हुआ. ज्योतिषी ने बता...

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का यह एकमात्र फोटो

चित्र
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का यह एकमात्र फोटो है, जिसे कोलकाता में रहने वाले अंग्र ेज फोटोग्राफर जॉनस्टोन एंड हॉटमैन द्वारा 1850 में ही खींचा गया था। यह फोटो अहमदाबाद निवासी चित्रकार अमित अंबालाल के संग्रह में मौजूद है। आप सभी से निवेदन है की इस चित्र को अपनीं वाल पर साझा करें और अपनें मित्रों से भी साझा करनें को कहें... नेहरुओं/गांधियों के चित्रों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण चित्र है...!! द्वारा:  Sachin Khare