विधानसभा अध्यक्ष नैतिकरूप से इस्तीफे वापस नहीं कर सकते - अरविन्द सिसौदिया Congress MLA resignation
विधानसभा अध्यक्ष नैतिकरूप से इस्तीफे वापस नहीं कर सकते - अरविन्द सिसौदिया राजस्थान में सचिन पायलेट को मुख्यमंत्री बनाने की कांग्रेस की तत्कालीन हाई कमान श्रीमती सोनिया गांधी की इच्छा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नें बडी ही चालांकी से विफल किया । उन्होनें न केबल हाईकमान के खिलाफ बगावत करवाई बल्कि पार्टी अनुशासन को ताक पर रख कर अनुशासनहीनता की नई इबारत लिखी । अपने समर्थक विधायकों को प्रेरित कर 91 विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को दिलवाये। इन इस्तीफों की दम पर लगातार कांग्रेस हाईकमान को वे अपरोक्ष ब्लेकमेल भी करते रहे। यूं तो यह सब अपराधिका ही थी। मगर इस्तीफा देना और लेना प्रक्रिया के तहत था । सो कोई कुछ नहीं कह सकता था। इस सारे घटनाक्रम के दौर में या जोश में यह भूल गये कि त्यागपत्र को वापस नहीं लिया जा सकता । अब सारा विषय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। इससे ज्यादा यह उलझन विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी के लिये भी समस्या बन गई है। पार्टी हित में उन्हे इन इस्तीफों को अस्विकार करना पडेगा । पार्टी हित में और सरकार के हित में विधानसभा के सदन में कांग्रेस के विध...