सुन्दर सिंह जी भंडारी:विभाजन के देवदुर्लभ स्वंयसवेक
स्व.सुन्दर सिंह जी भंडारी (12 अप्रैल 1921- 22 जून 2005) विभाजन के देवदुर्लभ स्वंयसवेक: स्व0 सुन्दर सिंह जी भंडारी स्व0 सुन्दर सिंह जी भंडारी को लोग जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के बडे नेता के रूप में जानते हैं , यह भी सच है कि वे राष्ट्रिय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक थे.., उनका स्तुत्य कार्य संघ के प्रचारक रहते हुए विभाजन के दौैरान,राजस्थान बोर्डर से आ रहे सिंध - पाकिस्तान से प्रताड़ित हिन्दुओं को व्यवस्थित रूप से वसानें का था ..,भोजन से लेकर उन्हें उपयुक्त जगह तक भिजवानें का प्रवंध करने में भंडारी जी और उनके साथ संघ के अनेकों स्वंयसेवको का स्तुत्य कार्य अविस्मरणीय है ..! श्री सुन्दर सिंह भण्डारी का जन्म 12 अप्रैल 1921 को उदयपुर के एक जैन परिवार (राजस्थान) में हुआ। मूलतः उनका परिवार भीलवाड़ा के मण्डलगढ़ से संबंध रखता था, परन्तु उनके दादा वहां से उदयपुर चले गए थे। श्री भण्डारी जी के पिता डा. सुजान सिंह भण्डारी डाक्टरी पेशे से संबंद्ध थे। इस कारण उन्हें सदैव घूमते रहना पड़ता था। श्री भण्डारी की शिक्षा कई स्थानों पर हुई। उन्होंने उदयपुर से सिरोही से इंटरमीडिए...