संघ के सरसंघचालक परमपूज्य मोहन जी भागवत
जन्मदिन विश्व के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक प.पु. माननीय मोहन मधुकर भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बधाइयां, परमपिता परमात्मा आपको शतायु बनावे एवं सदैव स्वस्थ रखें ऐसी शुभकामनाओं के साथ। तीन पीढ़ी का नाता मोहन मधुकरराव भागवत के परिवार का संघ से तीन पीढ़ी का नाता था. उनके दादा नारायण भागवत सतारा के रहने वाले थे. कानून की पढ़ाई करने के बाद नारायण वकालत करने के लिए सतारा छोड़कर चंद्रपुर आए थे. नागपुर की 'नील सिटी स्कूल' में नारायण और केशव बलिराम हेडगेवार सहपाठी हुआ करते थे. दोनों लोगों को स्कूल में 'वन्देमातरम' गाने की वजह से स्कूल बदर कर दिया गया था. चन्द्रपुर आने के बाद नारायण ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. हेडगेवार भी संघ की स्थापना से पहले कांग्रेस के 'चौवनिया सदस्य' हुआ करते थे. 1925 में संघ की स्थापना के बाद नारायण भागवत ने सक्रिय तौर पर संघ का काम शुरू किया और उन्हें नया नाम मिला, "नाना साहेब भागवत." मधुकरराव भागवत नाना साहेब भागवत के बेटे मधुकर भागवत का बचपन शाखा में लाठी भांजते हुए बीता. जवान होते-होते वो संघ के प्रच...