कांग्रेस में भगदड़ मची , इंडी गठबंधन डूबने की कगार पर - अरविन्द सिसोदिया
कांग्रेस में भगदड़ मची , इंडी गठबंधन डूबने की कगार पर - अरविन्द सिसोदिया अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण ठुकराने के बाद, जहां कांग्रेस को डूबता जहाज मान कर कांग्रेस के बड़े नेता छोड़ कर भाग रहे हैँ, वहीं इंडी गठबंधन में दरार पड़ गईं, नीतीश छोड़ कर भाजपा के साथ हो गये, घटक दल कांग्रेस से पूछे बिना ही प्रत्याशी घोषित कर रहे हैँ, तो कई घटक दल कांग्रेस को प्रसाद जितनी सीटे हीं देना चाहते हैँ और अब यह गठबंधन लगभग डूबने की कगार पर है। इस तरह से मोदीजी की घोषणा 400 पार की सत्य प्रतीत होती नजर आरही है। कांग्रेस सोनिया गाँधी के आगमन के पश्चात् से प्रबल हिन्दू विरोधी पार्टी बन गईं , वह ईसाई मिशनरीज के एजेंडे पर चल रही है, इसी कारण वह कदम दर कदम हिन्दू विरोधी होते हुए, जनता की नजर से उतर गईं। रही सही कसर राहुल गाँधी के बिगड़े हुए शहजादे जैसे व्यवहार नें पूरी करदी। प्रति दिन भारत के इलेक्टेड प्रधानमंत्री मोदी जी के विरुद्ध अपशब्द, भारत के विरुद्ध अपशब्द बन गये। नासमझी इतनी कि मोदी विरोध में देश विरोधी तक हो गये। कांग्रेस के क्रिया कलापों के आधार पर यह...