कांग्रेस सत्ता में आई तो, पूरे देश में छिना झपटी की आराजकता प्रारंभ हो जायेगी - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan kota

कांग्रेस सत्ता में आई तो, सामाजिक न्याय के नाम पर पूरे देश में छिना झपटी की आराजकता प्रारंभ हो जायेगी - अरविन्द सिसोदिया 

कांग्रेस घोषणा पत्र में घुमा फिरा कर मुस्लिम वोट छटकने के लिए बहुत से प्रलोभन परोसे गये हैँ, उन्हीं में संपत्ती के सर्वें की बात है, जिसके पीछे मनसा उसे छीन कर मुस्लिमों में बाँटने का ही हेतु है। अभी यह बात समाप्त ही नहीं हुईं थी कि कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ बुद्धिजीवी सम्यवादी विचारों के कटटर समर्थक और सांम्प्रदायिक हिंसा प्रतिषेध जैसा विवादस्पद कानून लाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले भारतीय नागरिकों के सुःख चैन के दुश्मन सेम पित्रोदा नें पैतृक संपती का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार हड़पलेने का बात कह कर, कांग्रेस के छुपे मंसूवे साफ कर दिये हैँ। यह विचार प्रत्येक भारतवासी के लिए खतरे कि घंटी है।

याद रहे कर्नाटक में हिन्दू ओ बी सी जातियों का आरक्षण हक छीन कर मुस्लिमों को दे दिया गया है। कांग्रेस भूल कर भी सत्ता में पहुंच गईं तो पूरे देश में सामाजिक न्याय के नाम छिना छपटी की आराजकता प्रारंभ हो जायेगी।
---------------------------//-----------------------------

कांग्रेस का पित्रोदा के 'विरासत टैक्स' वाले बयान से किनारा:राहुल ने कहा- मैंने ऐसा नहीं कहा; खड़गे बोले- मोदी वोट की खातिर खेल खेल रहे।

किन्तु सच यह है कि कांग्रेस के अंतर्मन में पनप रहा पाखंड बाहर आही गया....

नई दिल्ली

सैम पित्रोदा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ये बातें कहीं। वे इस इंटरव्यू में शिकागो से कनेक्ट हुए। 

लोकसभा चुनाव के बीच 'विरासत टैक्स' पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई। इस बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का भी इस पर एक बयान बुधवार को सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा -

उन्होंने कहा कि भारत में विरासत टैक्स लगाने पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उसके मरने के बाद 45% संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है, जबकि 55% पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। यह बड़ा ही दिलचस्प कानून है।

इसके बाद पीएम मोदी, अमित शाह समेत भाजपा के कई नेताओं ने अपनी-अपनी रैलियों में कांग्रेस पर हमला बोला। उधर कांग्रेस ने सैम के बयान से किनारा कर लिया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। इसका पार्टी से कोई मतलब नहीं है। हलाँकि जयराम रमेश झूठ बोल रहे क्योंकि कांग्रेस घोषणा पत्र भी बड़ी चलाँकि से यही सब अपरोक्ष रूप से कह रहा है।

राहुल गांधी ने एक पार्टी इवेंट में कहा कि " मैंने ये नहीं कहा कि हम इस पर कोई एक्शन लेंगे। मैं सिर्फ ये कहा रहा हूं कि हमें ये देखना चाहिए कि कितना अन्याय हुआ है।"

'विरासत टैक्स' पर राजनीति: शाह बोले- कांग्रेस की मंशा सामने आई, पीएम ने कहा- कांग्रेस का पंजा आपसे सब छीन लेगा

अमित शाह :-  सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस की असली मंशा सामने आ गई है। सबसे पहले, कांग्रेस के मेनिफेस्टो में सर्वे का जिक्र, मनमोहन सिंह का पुराना बयान जिसमें उन्होंने बताया था कि इस देश की संपदा पर माइनॉरिटी का पहला हक है और अब सैम पित्रोदा का बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका की तरह संपत्ति का बंटवारा होना चाहिए।

जब पीएम ने इस मुद्दे को उठाया था, तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ गई थी, कि ऐसी मंशा नहीं थी। लेकिन, सैम पित्रोदा के बयान ने सब साफ कर दिया है। वे लोगों की निजी संपत्ति का सर्वे करना चाहते हैं, उसे सरकारी संपत्ति बनाकर उसे UPA की पिछली सरकार की तरह बांटना चाहते हैं। कांग्रेस को या तो इस मेनिफेस्टो को वापस ले लेना चाहिए या ये स्वीकार कर लेना चाहिए कि वे यही चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि लोग सैम पित्रोदा के स्टेटमेंट को गंभीरता से लें।

- राहुल गाँधी भी छल प्रपंच की ही भाषा बोल रहे हैँ...
राहुल गांधी: राहुल गांधी ने नई दिल्ली में एक पार्टी इवेंट में कहा, 'मैं कह रहा हूं हिंदुस्तान में आज 90% लोगों के साथ न्याय हो रहा है। आज तक मैंने यह भी नहीं कहा कि, हम कोई एक्शन लेंगे। मैंने बस ये कहा कि, पता लगाते हैं कि कितना न्याय हो रहा है। इस पर तो कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।'

पीएम मोदी: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।

कांग्रेस का ये मंत्र आपकी संपत्ति छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें।

BJP बोली- कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है
सैम पित्रोदा के बयान के बाद भाजपा ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। BJP आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट करके कहा है कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है। अब सैम पित्रोदा संपत्ति वितरण के लिए 50 फीसदी विरासत कर की वकालत करते हैं।

इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50 फीसदी छीन लिया जाएगा। इसके अलावा अगर कांग्रेस जीतती है तो हम जो भी टैक्स देते हैं, वह भी बढ़ जाएगा।

 - सेम पित्रादो अब अपने ही बयान से मुकरना चाहते हैँ....

सैम पित्रोदा बोले- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
विवाद बढ़ने पर पित्रोदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। किसने कहा कि 55 फीसदी संपत्ति छीन ली जाएगी? किसने कहा कि ऐसा कुछ भी भारत में किया जाएगा? BJP और मीडिया इतना घबराया क्यों हुआ है?
उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी बातचीत में अमेरिका के विरासत टैक्स का उदाहरण अमेरिका के लिए ही दिया था। क्या मैं तथ्य नहीं बता सकता? मैंने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा करने की जरूरत है। इसका कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना-देना नहीं है।

-  संपत्ति बंटवारे को लेकर सियासत कैसे शुरू हुई...

पहले राहुल के 3 बयान, जिसमें जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे का जिक्र

12 मार्च: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आखिरी चरण में महाराष्ट्र के नंदुरबार में राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे कराएगी। साथ ही वन अधिकार अधिनियम को भी मजबूत करेगी।

6 अप्रैल: राहुल ने हैदराबाद में कांग्रेस मैनिफेस्टो जारी करने के दौरान कहा था, 'देश का X-Ray कर देंगे, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पिछड़े वर्ग को, दलितों को, आदिवासियों को, गरीब जनरल कास्ट के लोगों को माइनॉरिटीज को पता चल जाएगा कि इस देश में उनकी भागीदारी कितनी है। इसके बाद हम फाइनेंशियल और इंस्टीट्यूशनल सर्वे करेंगे। ये पता लगाएंगे हिंदुस्तान का धन किसके हाथों में है, कौन से वर्ग के हाथ में है। इस ऐतिहासिक कदम के बाद हम क्रांतिकारी काम शुरू करेंगे। जो आपका हक बनता है, आपके लिए आपको देने का काम करेंगे।'

8 अप्रैल: राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में हम इकोनॉमिक सर्वे कराएंगे। 33 साल के बाद हमें इकोनॉमिक पॉलिसी का नया सेट चाहिए। हमें नव संकल्प इकोनॉमिक पॉलिसी चाहिए। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में भी इस बात का जिक्र किया कि कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जाति जनगणना करवाएगी। इसके माध्यम से कांग्रेस जातियों, उपजातियों और उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति का पता लगाएगी।

मोदी के 3 बयान, जिनमें उन्होंने कांग्रेस मैनिफेस्टो पर हमला किया

8 अप्रैल: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली में कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन है, जिसका मंत्र है कि जहां भी सत्ता पाओ खूब मलाई खाओ। कांग्रेस पार्टी अपने कुकर्मों के कारण देश में जनता का समर्थन खो चुकी है। नतीजतन, वे अब फूट डालो और राज करो की रणनीति अपना रहे हैं।

उन्होंने अपने घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की याद दिलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। साथ ही उनका एक सांसद भारत के विभाजन की मांग कर रहा है।

22 अप्रैल: PM मोदी ने यही बात UP में दोहराई
मोदी ने 22 अप्रैल को अलीगढ़ की रैली में कहा कि इंडी गठबंधन की नजर आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराएगी। यह आपकी संपत्ति को छीनकर बांटने की बात कर रही है। अगर आपके गांव में पैतृक घर है, तो यह लोग उसे दो घर बताकर छीन लेंगे। पूरी खबर पढ़ें ....

21 अप्रैल: राजस्थान के बांसवाड़ा में 21 अप्रैल को चुनावी रैली में PM मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वो लोगों की संपत्तियां लेकर ज्यादा बच्चों वालों और घुसपैठियों को बांट देगी। उन्होंने आगे कहा कि पहले जब इनकी सरकार थी, तब उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करके किसको बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बांटेंगे घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपकी मेहनत का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? आपको मंजूर है ये? 

खड़गे ने मोदी से समय मांगा....
22 अप्रैल: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा। उन्होंने कहा, 'PM कांग्रेस मैनिफेस्टो को सही से समझ नहीं पाए हैं। उनसे मिलकर उन्हें मैनिफेस्टो समझाना है।' दरअसल, भाजपा, कांग्रेस मैनिफेस्टो को मुस्लिम लीग का मैनिफेस्टो बता रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग में 17 शिकायतें दर्ज कराई हैं।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

राहुल का अमेठी से रायबरेली भागना, क्या वायनाड से भी हार का संकेत है - अरविन्द सिसोदिया

जान बचानें वाली वेक्सीन से ही जिन्दा है, भ्रम न फैलाएं - अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हम जिन्दा हैं, "वेक्सीन टूलकिट" झूठा है - अरविन्द सिसोदिया We are alive by vaccine

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

आप पार्टी में भी परिवारवाद बड़ा, अब नंबर दो मनीष नहीं सुनीता केजरीवाल

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

भारत तिब्बत सहयोग मंच के 25 वर्ष पूर्ण BTSM Kota